Wisdom Quotes in Hindi बुद्धिमत्ता पर विचार

Wisdom Quotes in Hindi बुद्धिमत्ता पर विचार

  • बुद्धिमानी की पुस्तक का पहला अध्याय ईमानदारी है। ~ थॉमस जेफ़र्सन
  • दूसरों को जानना बुद्धिमानी है, लेकिन अपने आप को जानना ज्ञानोदय है। ~ लाओ तजु
  • अपने घावों को बुद्धिमानी में बदल दीजिये। ~ ओप्रह विनफ्रे
  • एक सामान्य ज्ञान बोलता है लेकिन बुद्धिमानी सिर्फ सुनती है। ~ जिमी हेंड्रिक्स
  • अपनी अज्ञानता का ज्ञान होना ही बुद्धिमानी के मंदिर की पहली सीडी है। ~ बेंजामिन फ्रेंक्लिन
  • निराशाजनक चीज़ें न करना बुद्धिमानी का लक्षण है। ~ हेनरी डेविड थोरौ
  • अपनी आत्मा को खोकर संसार को मत जीतो। बुद्धिमानी सोने और चांदी से कई बेहतर है। ~ बॉब मारली
  • बुद्धिमानी का अर्थ हमारे जीवन में तब ही है जब हमारा मष्तिष्क खुला हो और यह स्वीकार करने को तैयार हो कि वो परिपूर्ण नहीं है और साथ ही उसे सम्पूर्ण ज्ञान नहीं है। ~ एडवर्ड शय्लित्सा
  • हमारा अनुभव और बुद्धिमानी हमें सिर्फ ये ही नहीं बताते कि समस्या क्या है बल्कि उसका समाधान भी देते हैं। ~ अश स्वीनी
  • एक होशियार और बुद्धिमान मनुष्य के बीच में ये ही अंतर है कि होशियार व्यक्ति जानता है कि क्या बोलना चाहिए और बुद्धिमान व्यक्ति जानता है कि बोलना चाहिए या नहीं। ~ अज्ग्रय बबली जोस्लन
  • अगर आप अपनी आँखें, दिमाग और दिल खुला रखते हैं तब ही प्रेम, दया और बुद्धिमानी प्रवेश करेंगे। ~ अज्ञात
  • एक मूर्ख व्यक्ति का दिमाग उसकी जिव्हा की दया पर रहता है जबकि एक बुद्धिमान व्यक्ति की जिव्हा उसके दिमाग के नियंत्रण में रहता है। ~ हज़रात अली
  • स्मरण-शक्ति बुद्धिमानी की माँ है।  ~ एस्च्य्लुस
  • इस संसार में बुद्धिमानी से बड़ी कोई संपत्ति नहीं है। अज्ञान से बड़ा कोई अभाव नहीं है; संस्कृति के बराबर कोई धरोहर नहीं है और परामर्श से बड़ा कोई सहारा नहीं है। ~ हज़रात अली
  • एक मूर्ख व्यक्ति अपने आप को खुश करता है जबकि एक बुद्धिमान व्यक्ति मूर्ख को खुश रखता है। ~ एडवर्ड जी
  • बुद्धिमानी उत्सुकता से शुरू होती है। ~ सुकरात
  • खुश रहिये। ये बुद्धिमान होने का एक तरीका है। ~ सिदोनिए गब्रिएल्ले कोलेत्ते
  • अपने बीते समय को याद रख कर हम बुद्धिमान नहीं होते बल्कि अपने आने वाले समय की जिम्मेदारियां समझ कर हम बुद्धिमान होते हैं। ~ जॉर्ज बर्नार्ड शो
  • ये जानने की कला कि हमें क्या नज़रअंदाज करना चाहिए ही बुद्धिमान होने की कला है। ~ विलियम जेम्स
  • दूसरों की गलतियों से सीख लेकर एक बुद्धिमान व्यक्ति अपनी गलतियाँ सुधरता है। ~ पुबिलिलिउस स्य्रुस
  • एक अज्ञानी व्यक्ति वो प्रश्न खड़े करता है जिनका कि बुद्धिमान व्यक्ति पहले ही जवाब दे चूका है। ~ जोहान्न वोल्फगांग वों गेटे

Check Also

Con City: 2026 Arjun Das & Yogi Babu Tamil Mystery Comedy Family Drama Film Trailer & Review

Con City: 2026 Arjun Das & Yogi Babu Tamil Mystery Comedy Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Con City Directed by: Harish Durairaj Starring: Arjun Das, Yogi Babu, Anna Ben, …