Muhammad Ali Quotes in Hindi मुहम्मद अली के अनमोल विचार

Muhammad Ali Quotes in Hindi मुहम्मद अली के अनमोल विचार

  • लोगों से इसलिए नफरत करना क्योंकि उनका रंग गलत है। और ये मायने नहीं रखता कि कौन सा रंग नफरत करता है। ये सरासर गलत है।
  • तितली की तरह उड़ो, मधुमक्खी की तरह काटो।
  • जिस व्यक्ति के पास कल्पना नहीं है उसके पास पंख नहीं हैं।
  • केवल वह व्यक्ति जिसे हारे जाने का मतलब पता है, बराबरी के मुकाबले में अपनी आत्मा की सतहों तक जा सकता है औए जीत के लिए ज़रूरी अतिरिक्त शक्ति पैदा कर सकता है।
  • उम्र वो है जो आप उसके बारे में सोचते है। आप उतने ही बूढ़े हैं जितना बूढा आप खुद को सोचते हैं।
  • मैंने कभी हारने के बारे में नहीं सोचा, लेकिन अब जब ये हो चुका है, केवल एक चीज है, इसे सही करना। ये उन सभी लोगों के प्रति मेरा दायित्व है जो मुझ पर यकीन करते हैं। हम सभी को जीवन में हार का सामना करना पड़ता है।
  • हमारा एक ही जीवन है, जल्द ही ये ख़त्म हो जाएगा; जो हम भगवान् के लिए करते हैं बस वही बचेगा।
  • चैंपियंस जिम में नहीं बनाये जाते। चैंपियंस किसी ऐसी चीज से बनाये जाते हैं जो उनके भीतर कहीं होती है – एक इच्छा, एक सपना, एक दृष्टिकोण। उनके पास कौशल और इच्छाशक्ति होनी चाहिए। लेकिन इच्छाशक्ति कौशल से ताकतवर होनी चाहिए।
  • एक महान चैंपियन बन्ने के लिए आपको इस बात में यकीन करना होगा कि आप सर्वश्रेस्ठ हैं। अगर नहीं हैं तो होने का दिखावा करिये कि आप हैं।
  • अपने सपनो को सच करने का सबसे अच्छा तरीका है जाग जाओ।
  • जो आप सोच रहे हैं वो आप बन रहे हैं।
  • मैं सबसे महान हूँ।
  • अल्लाह सबसे महान हैं। मैं तो बस सबसे महान बॉक्सर हूँ।
  • बुद्धिमत्ता ये जानना है कि कब आप बुद्धिमान नहीं हो सकते।
  • बिना डर के हम बहादुर नहीं हो सकते।
  • इतिहास में सच्चे महान लोग कभी अपने लिए महान नहीं होना चाहते थे। वो बस इतना चाहते थे कि दूसरों का भला करें और ईश्वर के करीब हो जाएं।
  • जब प्रेम, करुणा और दिल के और एहसासों की बात होती है, तो मैं समृद्ध हूँ।
  • असम्भव कुछ नहीं है।
  • अब मैं स्वर्ण पदक जीत चुका था। लेकिन इसका कोई मतलब नहीं था क्योंकि मेरी त्वचा का रंग सही नहीं था।
  • जीवन की सबसे बड़ी जीत उन चीजों से ऊपर उठ जाना है जिसे हम कभी बहुत ज्यादा महत्त्व देते थे।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …