Famous HIndi Quotes on Quran क़ुरान की नसीहतें

Famous HIndi Quotes on Quran क़ुरान की नसीहतें

क़ुरान इस्लाम की पवित्रतम पुस्तक है और इस्लाम की नींव है। इसे परमेश्वर (अल्लाह) ने देवदूत (फ़रिश्ते) जिब्राएल द्वारा हज़रत मुहम्मद को सुनाया था। मुसलमानों का मानना हैं कि क़ुरान ही अल्लाह की भेजी अन्तिम और सर्वोच्च पुस्तक है। निचे प्रस्तुत है क़ुरान की कुछ मुख्य नसीहतें।

  • नाहक किसी मासूम के कत्ल को अल्लाह ने हराम किया है।
  • जो अल्लाह के साथ दूसरे परवरदिगार को नहीं पुकारते, गुनाह से दोचार होंगे।
  • आकाश और धरती के रहस्यों का सम्बन्ध अल्लाह से ही है!
  • जो आख़िरी दिन पर ईमान नहीं रखता, उसको अल्लाह रास्ता नहीं दिखाता।
  • अल्लाह नामंजूर करने वालों को रास्ता नहीं दिखाता।
  • रमज़ान को रहमतों और बरकतों वाला महीना कहा गया है।
  • कुरान हमें इज़्ज़त और ताक़त बख़्शने आया।
  • मुराद हिदायत का नूर है, जाहिलियत के अंधेरे में रोशनी की किरण।
  • कुरान मजीद की कई आयत में कुरआन को नूर कहा गया है!
  • कुरान मजीद किताबे हिदायत है यह मुर्दा ज़मीर के लिए नहीं है!
  • कुरान किताबें हिदायत है यह उनके लिए है जो उसके मुतलाशी हों।
  • रमज़ानुल मुबारक की सबसे अज़ीम नेअमत कुरान है।
  • रमज़ान की तीसरी फज़ीलत- हिजरी में मुक़द्दस महीने के रोजे फ़र्ज हुए।
  • शबे क़द्र हज़ार महीनों से ज्यादा बेहतर है।
  • रमज़ानुल की दूसरी फज़ीलत लैलतुलक़द्र या शबे क़द्र हैं।
  • कुरान की पहली “वही” रमज़ान माह में गारे हिरा में नाजिल हुई।
  • कुरान मजीद की एक-एक आयत में हिकमत के खजाने पोशीदा हैं।
  • कुरान मजीद के कुल हर्फ़ों की तादाद 3,23,760 है।
  • कुरान मजीद की कुल आयत की तादाद 6666 है।
  • कुरान हकीम 22 साल 5 माह और 14 दिन के अर्से में नाज़िल हुआ।
  • कुरान एक ऐसा चिराग है जिसका हक पर होना बजाए खुद रोशन है।
  • रमज़ानुल मुबारक की सबसे अज़ीम नेअमत कुरआन है।
  • कुरान इसलिए भेजा गया था कि हम उसे पढ़ें, समझें और अमल करें।
  • रमज़ान में अल्लाह की खास रहमते उतरती हैं जिससे बरकत होती है।
  • अल्लाह ने मां बाप के साथ अच्छा बर्ताव करने की ताकीद की है।
  • अल्लाह उसका बदला देंगे जो कुछ अच्छे काम करते रहे होंगे।
  • जो ईमान लाए और अच्छे काम करे अल्लाह उनकी बुराइयां दूर कर देंगे।
  • जो अल्लाह के रास्ते में संघर्ष करता है वह खुद के लिए करता है।

Check Also

Con City: 2026 Arjun Das & Yogi Babu Tamil Mystery Comedy Family Drama Film Trailer & Review

Con City: 2026 Arjun Das & Yogi Babu Tamil Mystery Comedy Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Con City Directed by: Harish Durairaj Starring: Arjun Das, Yogi Babu, Anna Ben, …