कैसे बने 'स्मार्ट' माँ

कैसे बने ‘स्मार्ट’ माँ

आजकल की मार्डन लाइफ इतनी तेजी से चल रही है कि हर कोई इसी रफ्तार के साथ चलना चाहता है। अाज के बदलते समय में बच्चे स्मार्ट मॉम चाहते हैं। एक औरत की स्मार्टनेस उसके बच्चों के सही ढंग से लालन-पालन में है। बच्चों के आचार-व्यवहार पर टिकी उसकी स्मार्टनेस के कुछ गुण आपको भी सीख लें तो आप भी एक स्मार्ट मॉम कहलाएंगी।

  • बच्चा स्मार्ट हो इसलिए आपका एक्टिव होना सबसे जरूरी है। जागते समय ही नहीं सोते समय भी सजग रहें, तभी बच्चे की जिंदगी में क्या चल रहा है इसकी जानकारी रख पाएंगी।
  • अपने बच्चे का दोस्त बनना जरूरी है ताकि वह आपसे अपनी सभी बातें शेयर कर सके। पर, दोस्त और पेरेंट्स के बीच की सीमा-रेखा को आपको हमेशा कायम रखना पड़ेगा।
  • बच्चे में आत्मविश्वास पैदा करें। उसकी पर्सनैलिटी की सकारात्मक बातों को उभारने में उसकी मदद करें, जिससे वह अपने रास्ते में आने वाली परेशानियों का मुकाबला कर सके।
  • यह जानना बहुत जरूरी है कि हर बच्चा दूसरे से अलग है, उसकी क्षमताएं भी अलग ही होंगी। अगर आपके पास वक्त की कमी है, तो उसके साथ कुछ वक्त ही बिताएं, पर उस वक्त को बच्चे के लिए यादगार और उपयोगी बनाएं।
  • आप चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न हों, अपने बच्चे के लिए वक्त निकालें। उसकी जिंदगी के महत्वपूर्ण लम्हों का हिस्सा जरूर बनें। कभी बच्चे के लिए सरप्राइज प्लान करें इससे उन्हें अच्छा लगेगा।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …