Smart Plate

स्मार्ट प्लेट बताएगी भोजन की कैलरी

मोटापे के डर से लोगों को अकसर खाने से पहले किसी भी चीज की कैलरी गिनते देखा जा सकता है, लेकिन अब एक स्मार्ट प्लेट से यह काम आसान हो जाएगा। एक विशेष तकनीक से लैस यह प्लेट आपको भोजन की कैलरी बताएगी।

अमरीका में एक फर्म ने इस स्मार्ट प्लेट का निर्माण किया है। इसमें तीन डिजीटल कैमरे लगे हैं, जो भोजन का फोटो लेकर वाई-फाई अथवा ब्लूटूथ के जरिए एक मोबाइल तक पहुंचाएंगे। यहां से इन फोटो को एक फोटो बैंक में भेजा जाएगा जो भोजन की पहचान करके उसमें मौजूद कैलरी की जानकारी देगा। “द टाइम्स” की खबर के मुताबिक प्लेट में लगा तराजू भोजन का वजन करेगा। इससे मालूम हो सकेगा कि प्लेट में जो खाना रखा है वह कितनी कैलरी का है।

फिट्ली के मुख्य कार्यकारी और संस्थापक एंथोनी ओरटिज कहते हैं, “हमारा यह उपकरण कई तरह के भोजन और एक ही तरह के भोजन को पहचानने में सक्षम है और इसके आकलन 99 प्रतिशत सही होते हैं।” एक बार भोजन की पहचान होने पर वह अगली बार अपने आप ही उसके बारे में तमाम जानकारी दे देगी।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …