Hoverbike by Malloy Aeronautics

आ रही है हवा में उड़ने वाली बाइक – Hoverbike

United Kingdom की एक कंपनी Malloy Aeronautics ने पिछले कुछ सालों में धीरे-धीरे और सार्वजनिक रूप से hoverbike (हवा में उड़ने वाली बाइक) को तैयार किया है। इसके लिए धन जुटाने के लिए Kickstarter का इस्तेमाल किया गया। पंरतु अब यह प्रोजेक्ट एक नई दिशा में चला गया है क्योंकि अमरीका के रक्षा विभाग ने हाल ही में घोषणा की है कि अमरीकी सेना के लिए ऐसे वाहन बनाने के लिए Malloy के डील की गई है।

रक्षा विभाग कुछ कारणों से इस टेक्नोलॉजी के लिए रुचि दिखा रहा है जैसे – यह सुरक्षित है, hoverbike के रोटर संरक्षित किए गए हैं जो किसी वस्तु और व्यक्ति के लिए घातक नहीं है, हेलीकाप्टर के मुकाबले यह टेकनोलाॅजी सस्ती भी है और इसे तंग जगहों पर किसी व्यक्ति की सहायता से रिमोर्ट से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

इस बारे में hoverbike बनाने वाले डेवलपर्स ने रायटर से कहा कि खोज और बचाव या माल डिलीवरी मिशन के लिए यह एक बढ़िया आईडिया है। सौदे के पहले चरण में एक कार्य पूर्ण पैमाने पर मॉडल तैयार किया जाएगा और फिर सेन्य विभाग कथित तौर पर सैन्य ग्रेड प्रोटोटाइप डिजाइन करेंगे। इसी बीच Malloy Aeronautics इसके कमर्शियल संस्करण को विकसित करने का काम जारी रखेगा।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …