Mahadev Achleshwar Dham Batala: श्री अच्चलेश्वर महादेव तीर्थ, बटाला, पंजाब

Mahadev Achleshwar Dham Batala: श्री अच्चलेश्वर महादेव तीर्थ, बटाला, पंजाब

पंजाब के गुरदासपुर जिले के धार्मिक एवं औद्योगिक नगर बटाला से लगभग 8 किलोमीटर दूर जालंधर रोड पर स्थित श्री अच्चलेश्वर महादेव तीर्थ देश के महान धार्मिक स्थलों में से एक है। यह पवित्र स्थान भगवान भोलेनाथ के ज्येष्ठ पुत्र, छह मुखों वाले भगवान कार्तिकेय की तपोभूमि माना जाता है। आपसी भाईचारे, प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक यह तीर्थस्थल श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है।

यहां हर वर्ष दीपावली के 9 दिन बाद विशाल मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष यह मेला 18 और 19 नवम्बर, 2026 को धूमधाम से मनाया जा रहा है।

श्री अच्चलेश्वर महादेव तीर्थ, बटाला, पंजाब

Name: श्री अचलेश्वर महादेव धाम (श्री अचलगढ़ / अचलेश्वर महादेव मंदिर) (Dhwaj Temple, Pithoragarh)
Location: Achaleshwar Gram, Beas Batala Rd, Batala, Acchal, Punjab 143506 India
Deities: Lord Shiva, Lord Kartikeya (also known as Skanda, Murugan, or Subramanya)
Affiliation: Hinduism
Festival: Maha Shivaratri
VIsiting Hours: 10 am–4 pm

गणेश जी की बुद्धिमत्ता से जुड़ी कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार भगवान शिव और माता पार्वती ने दोनों पुत्रों कार्तिकेय और गणेश जी की बुद्धि की परीक्षा लेने तथा श्रेष्ठ पुत्र को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने का विचार किया। उन्होंने कहा कि जो सबसे पहले तीनों लोकों की परिक्रमा करके कैलाश पहुंचेगा, वही उनका उत्तराधिकारी बनेगा। छह मुखों वाले कार्तिकेय जी अपने वाहन मोर पर सवार होकर आकाश मार्ग से तेजी से निकल गए, जबकि गणेश जी अपने वाहन चूहे पर सवार होकर यात्रा पर चल पड़े। कुछ दूर जाने पर गणेश जी की मुलाकात नारद मुनि से हुई। नारद जी ने सुझाव दिया कि भगवान शिव और माता पार्वती स्वयं तीनों लोकों के स्वामी हैं। उनकी परिक्रमा करने से ही तीनों लोकों की परिक्रमा पूरी हो जाएगी। गणेश जी ने उनकी बात मानकर कैलाश पहुंचकर माता-पिता की परिक्रमा की और हाथ जोड़कर खड़े हो गए। उनकी बुद्धिमत्ता से प्रभावित होकर भगवान शिव ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।

कार्तिकेय जी की तपोभूमि बना अच्चलेश्वर

दूसरी ओर, जब कार्तिकेय जी आकाश मार्ग से इस पवित्र स्थान के ऊपर से गुजर रहे थे, तब नारद मुनि ने उन्हें गणेश जी के उत्तराधिकारी घोषित होने का समाचार सुनाया। यह सुनकर कार्तिकेय जी दुखी हुए और उन्होंने कैलाश वापस न जाने का प्रण कर लिया। वे धरती पर उतरकर इसी स्थान पर तपस्या करने लगे। यही स्थान आज श्री अच्चलेश्वर महादेव तीर्थ के नाम से प्रसिद्ध है।

जब नारद जी ने भगवान शिव को कार्तिकेय जी के निर्णय की जानकारी दी तो भगवान शिव और माता पार्वती देवी-देवताओं के साथ उन्हें मनाने यहां पहुंचे लेकिन कार्तिकेय जी ने कैलाश लौटने के बजाय यहीं अचल रहने का निश्चय दोहराया।

तब भगवान शिव ने उन्हें ‘अच्चलेश्वर महादेव’ नाम दिया और नौवीं तिथि का अधिकारी घोषित करते हुए वरदान दिया कि यहां प्रतिवर्ष नौवीं का पर्व मनाया जाएगा, जिसमें 33 करोड़ देवी-देवता उपस्थित होंगे। साथ ही उन्होंने आशीर्वाद दिया कि जो श्रद्धालु लगातार 40 दिन तक पवित्र सरोवर में स्नान कर सच्चे मन से पूजा-अर्चना करेगा, उसकी मनोकामना पूर्ण होगी।

Only Temple Of Shri Kartik Swami Maharaj In North India
Only Temple Of Shri Kartik Swami Maharaj In North India

गुरु नानक देव जी ने भी किया था आगमन

इस तीर्थ की धार्मिक महत्ता के साथ-साथ ऐतिहासिक और सामाजिक विशेषता भी है। मान्यता है कि प्रथम पातशाही गुरु नानक देव जी भी यहां पधारे थे। प्राचीन ग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है।

पंजाबी की प्रसिद्ध पंक्ति ‘मेला सुन शिव रात दा, बाबा अच्चल बटाले आए‘ इसी ऐतिहासिक प्रसंग की याद दिलाती है। यहां स्थित विशाल गुरुद्वारा इस परंपरा का प्रतीक है।

~ सुरेश कुमार गोयल, बटाला

Nearby Places to Explore:

A visit to Achaleshwar Dham can be easily combined with other attractions in the Gurdaspur region. The nearby city of Batala offers historical and cultural landmarks, while Dera Baba Nanak provides a significant Sikh pilgrimage experience linked to Guru Nanak Dev Ji. Visitors can also explore Gurdaspur town for its local markets and traditional lifestyle, or extend their journey toward Amritsar for a broader cultural and spiritual circuit.

Best Time to Visit:

The best time to visit Achaleshwar Dham is between October and March, when the weather is pleasant and comfortable for travel and temple visits. Festivals like Mahashivratri are particularly significant, attracting devotees and adding a vibrant spiritual atmosphere to the temple compound.

How to Reach:

  • By Air: The nearest major airport is Sri Guru Ram Dass Jee International Airport, Amritsar, located around 40–70 km away depending on the route. From there, taxis and buses are available to reach Batala and the temple.
  • By Train: The closest railway station is Batala Junction, which is well connected to cities like Amritsar, Pathankot, and Gurdaspur. From the station, local transport options are available to reach the temple.
  • By Road: Achaleshwar Dham is accessible by road via Batala, which is well connected to major cities in Punjab. Regular buses, taxis, and private vehicles make it easy to reach the temple from Gurdaspur, Amritsar, and nearby towns.

Check Also

उम्मीद की क्यारियां: श्रद्धा जलज घाटे

उम्मीद की क्यारियां: चुनौतियों और अंधकार के बीच मन के भीतर आशा और सकारात्मकता सोच रखें

“दीपक! आज 15 तारीख है। फीस जमा करने की आखिरी मोहलत भी बीत चुकी है। …

Leave a Reply