जवाहरलाल नेहरु के अनमोल विचार Jawaharlal Nehru Quotes in Hindi

जवाहरलाल नेहरु के अनमोल विचार विद्यार्थियों के लिए

जवाहरलाल नेहरु के अनमोल विचार [2]

जवाहरलाल नेहरु के अनमोल विचार विद्यार्थियों के लिए

  • असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श, उद्देश्य, और सिद्धांत भूल जाते हैं।
  • महान कार्य और छोटे लोग साथ नहीं चल सकते।
  • मैं पूर्व और पश्चिम का अनूठा मिश्रण बन गया हूँ, हर जगह बेमेल सा, घर पर कहीं का नही।
  • अज्ञानता बदलाव से हमेशा डरती है।
  • सुझाव देना और बाद में हमने जो कहा उसके नतीजे से बचने की कोशिश करना बेहद आसान है।
  • हर एक हमलावर राष्ट्र की यह दावा करने की आदत होती है कि वह अपनी रक्षा के लिए कार्य कर रहा है।
  • हमें थोडा विनम्र रहना चाहिए; हम ये सोचें कि शायद सत्य पूर्ण रूप से हमारे साथ ना हो।
  • जीवन ताश के पत्तों के खेल की तरह है। आपके हाथ में जो है वह नियति है, जिस तरह से आप खेलते हैं वह स्वतंत्र इच्छा है।
  • वफादार और कुशल महान कारण के लिए कार्य करते हैं, भले ही उन्हें तुरंत पहचान ना मिले, अंततः उसका फल मिलता है।
  • जाहिर है, दक्षता का सबसे अच्छा प्रकार वह है जो मौजूदा सामग्री का अधिकतम लाभ उठा सके।
  • हमारे अन्दर सबसे बड़ी कमी यह है कि हम चीजों के बारे में बात ज्यादा करते हैं और काम कम।
  • शांति राष्ट्रों का सम्बन्ध नहीं है। यह एक मन: स्थिति है जो आत्मा की निर्मलता से आती है। शांति सिर्फ युद्ध का अभाव नहीं है। यह मन की एक अवस्था है।
  • समाजवाद… ना केवल जीने का तरीका है, बल्कि सामजिक और आर्थिक समस्यों के निवारण के लिए एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण है।
  • समय सालों के बीतने से नहीं मापा जाता बल्कि किसी ने क्या किया, क्या महसूस किया और क्या हांसिल किया इससे मापा जाता है।
  • अच्छी नैतिक स्थिति में होना कम से कम उतना ही प्रशिक्षण मांगता है जितना कि अच्छी शारीरिक स्थिति में होना।
  • हम एक अद्भुत दुनिया में रहते हैं जो सौंदर्य, आकर्षण और रोमांच से भरी हुई है। यदि हम खुली आँखों से खोजे तो यहाँ रोमांच का कोई अंत नहीं है।
  • हम वास्तविकता में क्या हैं वो और लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं उससे कहीं अधिक मायने रखता है।
  • बिना शांति के, और सभी सपने खो जाते हैं और राख में मिल जाते हैं।
  • आप तस्वीर के चेहरे दीवार की तरफ मोड़ के इतिहास का रुख नहीं बदल सकते।

Check Also

Hanuman Jayanti Quotes in English

Hanuman Jayanti Quotes For Hindu Devotees, Students & Children

Hanuman Jayanti Quotes For Students: Hanuman Jayanti or Hanumath Jayanti is celebrated to commemorate the birth …

One comment

  1. Wow! Nice Information. Thanks!