New Year 2022 Upay साल 2022 को सफल बनाने के उपाय और मंत्र जानिए सद्गुरुश्री आनंदजी से
साल 2022 को सफल बनाने के उपाय और मंत्र: नया साल 2022 कैसा रहेगा इस उलझन को सिर पर लादे मत रहिए, नए साल को आनंद के साथ बिताइए। इसके लिए आप सद्गुरुश्री आनंदजी स्वामी जी के बताए कुछ आसान से उपाय और मंत्रों को आजमा सकते हैं। इस साल कई लोगों पर शनि की दशा और चाल का प्रभाव बदलेगा, राहु केतु भी अपना असर और प्रभाव राशियों पर बदलेंगे। ऐसे में इन उपायों और मंत्रों से आप काफी हद तक राहत और लाभ पा सकते हैं…
मेष राशि: साल 2022 उपाय और मंत्र
- उपाय: कुत्तों को मीठा बिस्कुट या मीठी तंदूरी रोटी अर्पित करें। लाभ होगा, ऐसा मान्यताएं कहती हैं।
- सफलता प्राप्ति मंत्र: ॐ त्रयंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
- ग्रह मंत्र: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:।
वृष राशि
- उपाय: पूर्णिमा के दिन मेवे युक्त खीर का दान करें।
- सफलता प्राप्ति मंत्र: ॐ ऐं श्री क्लीं प्राण वल्लभाय सौ: सौभाग्यदाय श्री कृष्णाय स्वाहा।
- ग्रह मंत्र: ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।
मिथुन राशि: साल 2022 उपाय और मंत्र
- उपाय: घर के पूर्व दिशा में लाल झंडा स्थापित करें। चौड़े पत्ते वाले पौधे लगाएं और 100 ग्राम चावल में चने की दाल मिलाकर जल प्रवाहित कर दें।
- सफलता प्राप्ति मंत्र: ॐ हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा।
- ग्रह मंत्र: ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय् नम:।
कर्क राशि
- उपाय: सोमवार को मिट्टी के पात्र में शुद्ध शहद भरकर छत या बालकनी में रख दें। मंगलवार को उसे सुनसान जगह पर भूमि प्रवाह कर दें।
- सफलता प्राप्ति मंत्र: ॐ ह्रौं जूं सः।
- ग्रह मंत्र: ॐ सों सोमाय नमः।
सिंह राशि: साल 2022 उपाय और मंत्र
- उपाय: रविवार के दिन गुड़, मसूर की दाल, सौंफ, बादाम, छुआरे, शहद के साथ नारियल व सरसों का तेल का दान करें।
- सफलता प्राप्ति मंत्र: ॐ ह्रीं श्रीं सौं:।
- ग्रह मंत्र: ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।
कन्या राशि
- उपाय: बरगद की जड़ों में मीठा दुग्ध अर्पित करें। दो मोती लेकर एक जल प्रवाह कर दें और एक अपने पास रखें।
- सफलता प्राप्ति मंत्र: ॐ श्रीं ऐं ॐ।
- ग्रह मंत्र: ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय् नम:।
तुला राशि: साल 2022 उपाय और मंत्र
- उपाय: कौवे को मीठा चावल और गाय को हरा चारा अर्पित करें।
- सफलता प्राप्ति मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं शिव गौरीमय, ह्रीं ऐं ॐ।
- ग्रह मंत्र: ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नमः।
वृश्चिक राशि
- उपाय: तंदूर की मीठी रोटियां असहायों को अर्पित करें लेकिन स्वयं ग्रहण न करें। लाल गुलाब बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
- सफलता प्राप्ति मंत्र: ॐ नारायणाय सुरसिंहाय नमः।
- ग्रह मंत्र: ॐ अं अंगारकाय नमः।
धनु राशि: साल 2022 उपाय और मंत्र
- उपाय: मस्तक, नाभि व जीभ पर केसर मिश्रित जल का लेप करें और मसूर की दाल का दान करें।
- सफलता प्राप्ति मंत्र: ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं श्रिये नमः।
- ग्रह मंत्र: ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
मकर राशि
- उपाय: किसी मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं और उसकी सेवा करें। सूखे नारियल में मेवे मिश्रित शक्कर भरकर भूमि में दबा दें।
- अनुकूल लक्ष्मी मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:॥
- ग्रह मंत्र: ऊँ श्रीं प्रां प्रीं प्रौं स: शं शनैश्चराय नम:।
कुंभ राशि: साल 2022 उपाय और मंत्र
- उपाय: केले के दो पौधे लगाकर उसका पालन-पोषण करें और नित्य उसे घृत का दीपक अर्पित करें।
- सफलता प्राप्ति मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं नम:।
- ग्रह मंत्र: ऊँ श्रीं प्रां प्रीं प्रौं स: शं शनैश्चराय नम:।
मीन राशि
- उपाय: घर में चंदन के तेल मिश्रित जल से पोंछा लगाएं। एक माह तक नित्य काली बांसुरी में गुड़ भरकर भूमि प्रवाह करें। उपाय- चींटियों को गुड़ अर्पित करें।
- सफलता प्राप्ति मंत्र: ॐ ह्रीं क्लीं ह्रीं नम:।
- ग्रह मंत्र: ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।