विलियम शेक्सपीयर के अनमोल विचार William Shakespeare Quotes in Hindi

विलियम शेक्सपीयर के अनमोल विचार William Shakespeare Quotes in Hindi

विलियम शेक्सपीयर William Shakespeare (26 अप्रैल, 1564 – 23 अप्रैल, 1616) – इंग्लिश कवी, नाटककार और अभिनेता थे जो इंग्लिश भाषा के महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध लेखको में से एक थे। उन्हें इंग्लैंड का राष्ट्रिय कवी और “बार्ड ऑफ़ एवन” भी कहा जाता है। उनके महानतम कार्यो में 38 नाटक, 154 चतुर्दश पदि कविता, 2 लंबी विवरणात्मक कविताये, और बहोत से छंद और लेखन कार्य शामिल है। उनके नाटको को कई भाषाओ में रूपांतरित किया गया था और बहोत से नाटककारों ने उनके नाटकों का प्रदर्शन भी किया था।

Name William Shakespeare / विलियम शेक्सपीयर
Born Baptised 26 April 1564 (birth date unknown) Stratford-upon-Avon, Warwickshire, England
Died 23 April 1616 (aged 52) Stratford-upon-Avon, Warwickshire, England
Nationality British
Occupation Playwright, poet, actor
Achievement Widely regarded as the greatest writer in the English language and the world’s pre-eminent dramatist. Wrote Hamlet, King Lear, Othello, Macbeth, Romeo and Juliet, Julius Caesar etc.

विलियम शेक्सपीयर के अनमोल विचार William Shakespeare Quotes in Hindi

  • एक मूर्ख खुद को बुद्धिमान समझता है, लेकिन एक बुद्धिमान व्यक्ति खुद को मूर्ख समझता है।
  • ये दुनिया एक रंगमंच है, और सभी पुरुष और स्त्रियाँ महज किरदार हैं: उनको आना और जाना होता है; और एक व्यक्ति अपने जीवन में कई किरदार निभाता है।
  • महत्वाकांक्षा सख्त चीजों से बनी होनी चाहिए।
  • अच्छाई की प्रचुरता बुराई में बदल जाती है।
  • जैसे शरारती बच्चों के लिए मक्खियाँ होती हैं,वैसे ही देवताओं के लिए हम होते हैं; वो अपने मनोरंजन के लिए हमें मारते हैं।
  • जब वो बहादुर था मैंने उसका सम्मान किया .पर जब वो महत्त्वाकांक्षी हुआ तो मैंने उसे मार दिया।
  • महानता से घबराइये नहीं: कुछ लोग महान पैदा होते हैं, कुछ महानता हांसिल करते हैं, और कुछ लोगों के ऊपर महानता थोप दी जाती है।
  • एक मिनट देर से आने से अछ्छा है तीन घंटे पहले आएं।
  • संक्षिप्तता हास्य की आत्मा है।
  • लेकिन आदमी आदमी होता है; जो सबसे अच्छे होते हैं वो कई बार ये भूल जाते हैं।
  • पर हे, दूसरे की आँखों से खुशियाँ देखना कितना कडवा है।
  • डरपोक अपनी मृत्यु से पहले कई बार मरते हैं; बहादुर मौत का स्वाद और कभी नहीं बस एक बार चखते हैं।
  • मौत एक भयावह चीज है।
  • प्रत्येक व्यक्ति को अपने आचरण का परिणाम धैर्यपूर्वक सहना चाहिए।
  • अपेक्षा सभी ह्रदय-पीड़ा की जड़ है।
  • मछलियाँ पानी में रहती हैं, जैसे इंसान जमीन पे रहता है; बड़े वाले छोटे वालों को खा जाते हैं।
  • सभी लोगों की सुनें पर कुछ ही लोगों से कहें।
  • भगवान ने तुम्हे एक चेहरा दिया है, और तुम अपने लिए एक नया बना लेते हो।
  • नर्क खाली है और सभी शैतानों यहाँ हैं।
  • एक छोटी सी मोमबत्ती का प्रकाश कितनी दूर तक जाता है! इसी तरह इस बुरी दुनिया में एक अच्छा काम चमचमाता है।
  • एक सर्प दन्त की तुलना में एक अकृतज्ञ बच्चा होना कितना तीक्षण है!
  • पढने के विरुद्ध तर्क देने के लिए वह कितने अच्छे से पढ़ा हुआ है।
  • मैं अपने उत्तर से आपको संतुष्ट करने के लिए बाध्य नहीं हूँ।
  • मेरा कहना है कि वहां अन्धकार नहीं बल्कि अज्ञानता है।
  • मेरा मानना है कि फैशन इंसानों से अधिक कपडे फाड़ता है।
  • मैंने समय नष्ट किया, और अब समय मुझे नष्ट कर रहा है।
  • मैं हर उस आदमी की प्रशंशा करूँगा जो मेरी प्रशंशा करेगा।
  • अगर करना उतना ही आसान होता जितना की जानना की क्या करना अच्छा है, तो शवगृह गिरिजाघर होते, और गरीबो के झोंपड़े महल।
  • झूठी लड़ाई में कोई सच्ची वीरता नहीं होती।
  • समय के साथ जिससे हम अक्सर डरते हैं उससे नफरत करने लगते हैं।
  • वो पिता बुद्धिमान है जो अपनी संतान को जानता है।
  • हमारी किस्मत सितारों में नहीं बल्कि हमारे अपने अन्दर है।

Check Also

World Haemophilia Day - 17 April

World Haemophilia Day Information

April 17 is celebrated as World Haemophilia Day across the globe by Haemophilia organizations. Celebration …