रजनीकांत

रजनीकांत की जीवनी: फिल्मी करीयर और अवार्ड्स

Name: Shivaji Rao Gaekwad
Birth: 12 December 1950, Bangalore, Karnataka, India
Nationality: Indian
Occupation:
Family:
  • Latha Rajinikanth ​(Wife)​
  • Aishwarya (Daughter)
  • Soundarya (Daughter)
Awards:
  • Padma Vibhushan (2016)
  • Padma Bhushan (2000)
रजनीकांत को किसी पहचान की या परिचय की जरुरत नहीं है। उनकी फ़िल्में उनकी पहचान है और इसके अलावा भी उनका चरित्र भी बेहद अच्छा है। जिसके चलते उन्हें लोग पूजते हैं। चलिए आज पढ़ते हैं सुपरस्टार रजनीकांत की बायोग्राफी के बारे में विस्तार से:

जन्म और प्रारम्भिक जीवन:

रजनीकांत का जन्म 12 दिसम्बर 1950 को हुआ था। एक्टर एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रजनीकांत के पिता का नाम रामोजी राव था जो कि बैंगलोर में एक पुलिस कांस्टेबल के पद पर काम करते थे। रजनीकांत की मां का नाम रमा बाई राव था जो एक गृहणी थी। इसके अलावा यह भी बता दें कि रजनीकांत अपने घर में चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। इनकी बहन का नाम बालूभाई और उनके भाइयो का नाम सत्यनारायण राव और नागेश्वर राव है। रजनीकांत के पूर्वज पुणे से थे। आपको यह जानकारी भी दे दें कि रजनीकांत का पूरा नाम शिवाजी राव गायकवाड है।

शिक्षा:

रजनीकांत की प्रारम्भिक शिक्षा कन्नड़ मॉडर्न प्रायमरी गवर्मेंट स्कूल गाविपुरम से हुई है। उनकी स्कूल की पढ़ाई के दौरान भी रजनीकांत ने नाटको में भाग लेना शुरू कर दिया था। वक़्त के साथ उनका थियेटर का शोक भी बढ़ता चला गया। और साल 1973 में उन्होंने मद्रास फिल्म इंस्टिट्यूट में एक्टिंग डिप्लोमा के लिए एडमिशन लिया। अभिनय में रूचि के चलते ही उन्होंने नाटकों पर और भी अधिक जोर दिया और इसके गुर सिखने लगे।

रजनीकांत की डेब्यू फिल्म:

रजिनीकांत ने अपना डेब्यू साल 1975 में तमिल ड्रामा फिल्म ‘अपूर्वा रागगाल’ से किया था। इस फिल्म में रजनीकांत ने साइड रोल किया था और कमल हासन ने मुख्य रोल निभाया था। हालाँकि इस फिल्म को तीन राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार भी मिले थे। फिल्म के लोकप्रिय होने के साथ ही लोगों को रजनीकांत का काम भी पसंद आया था।

फिल्मी करीयर:

रजनीकांत ने अपनी एक्टिंग और अपने डायलॉग बोलने के अंदाज से देश ही नहीं बल्कि विदेशो में भी लोगों को अपना दीवाना बना दिया। लेकिन आपको बता दें कि रजनीकांत का फिल्मी सफ़र भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में नेगेटिव रोल निभाए जिनके लिए उन्हें फैंस का प्यार मिला। विलेन बनने के बाद रजनीकांत ने फिल्मों में साइड रोल किए। एक बेहतरीन कलाकार होने के बावजूद उन्हें कई सालों तक नजर अंदाज किया गया। लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और प्रयास करते रहे। दुनिया की नजर में रजनीकांत ऐसे व्यक्ति हैं जिनके लिए कोई काम नामुमकिन नहीं है। रजनीकांत पर कई चुटकुले भी बनाए गए हैं।

साल 1978 के दौरान एक्टर ने तमिल के साथ ही कई अन्य भाषाओँ जैसे तेलुगु, कन्नड़ आदि की फिल्मों में भी काम किया और करीब 20 फ़िल्में की। लेकिन जिस फिल्म से रजनीकांत को सुपरस्टार का दर्जा मिला वह थी ‘बेरवी’। इस फिल्म से न केवल स्टार को पहचान मिली बल्कि साल 1980 तक तो वे साउथ इंडियन सिनेमा ले पोपुलर स्टार तक बन चुके थे। एक्टिंग के करियर में एक छोटा गैप देने के बाद उन्होंने फिर वापसी की। उन्होंने ‘बिल्ला’ फिल्म से वापसी की और देखते ही देखते यह फिल्म लोगों के दिलों पर छा गई। रजनीकांत कई फिल्मों में जहाँ विलेन का रोल कर चुके हैं तो वहीँ कुछ फिल्मों में उन्होंने डबल रोल भी किए हैं। यही नही वे तीन तीन रोल भी एक ही फिल्म में निभा चुके हैं।

अवार्ड्स:

जिस तरह से रजनीकांत की फिल्मों और उनके द्वारा निभाए गए रोल्स की लाइन काफी लम्बी होती है। कुछ उस तरह ही उन्हें मिले अवार्ड्स की लाइन भी बड़ी है। चलिए जानते हैं इस बारे में:

  • साल 2016 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
  • साल 2000 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  • साल 1984 में Nallavanuku Nallavan के लिए सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेता का ख़िताब।
  • साल 2007 में शिवाजी और साल 2010 में Enthiran के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन।
  • साल 2014 में रजनीकांत को कई फिल्मों में तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार मिले।
  • एक्टिंग के लिए ही रजनीकांत को ऑफ स्क्रीन सिनेमा एक्सप्रेस और Filmfans एसोसिएशन से मिले अवार्ड्स।
  • महाराष्ट्र सरकार के राज कपूर पुरस्कार से भी एक्टर को सम्मानित किया जा चूका है।

इसके अलावा भी रजनीकांत को तमिल सिनेमा में अपने योगदान के लिए कई अवार्ड मिल चुके हैं।

प्यार और परिवार:

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि उनकी शादी लता रंग्चारी से हुई है। लेकिन इसके पीछे भी एक स्टोरी है। दरअसल लता एक कॉलेज मैगज़ीन के लिए रजनीकांत का इंटरव्यू लेने के लिए आई थीं। उन्हें देखते ही रजनी ने उन्हें प्रपोज कर दिया। लता इसे ना नहीं कह पाईं और 26 फरवरी 1981 को आंध्रप्रदेश के तिरुपति में ही उनकी और लता की शादी हुई। एक्टर की दो बेटियां ऐश्वर्या और सौंदर्या हैं।

रजनी की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की शादी साउथ एक्टर धनुष से हुई है जिनके दो बेटे हैं। वहीँ छोटी बेटी सौंदर्या भी उनकी तरह ही फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने आश्विन रामकुमार से शादी की है और उनका एक बेटा है।

रजनीकांत को लोग मानते हैं भगवान:

रजनीकांत को लोग वैसे तो काफी प्यार करते हैं लेकिन आपको यह जानकर भी आश्चर्य होगा कि उन्हें भगवान की तरह पूजा भी जाता है। बता दें कि साउथ की कई जगहों पर तो रजनीकांत के मंदिर तक बने हुए हैं और लोग वहां उनकी पूजा करते हैं। शायद ही इतना प्यरा कहीं और किसी एक्टर को दिया जाता है।

उन्हें यह जगह लोगों ने उनके अच्छे कामों को देखते हुए दी है। जी हाँ, रजनीकांत को लोग इसलिए पूजते हैं क्योंकि एक्टर किसी भी मदद मांगने वाले को खाली हाथ नहीं भेजते हैं। सफलता के इस मुकाम पर पहुचने के बाद भी इतनी सहजता के लिए ही लोग उन्हें भगवान मानते हैं।

रजनीकांत की फ़िल्में:

  • 2021 Annaatthedagger
  • 2020 Darbar
  • 2019 Petta
  • 2018 2.0
  • 2018 Kaala
  • 2016 Kabali
  • 2014 Lingaa
  • 2014 Kochadaiiyaan
  • 2011 Ra.One
  • 2010 Enthiran
  • 2008 Kuselan, Kathanayakudu
  • 2007 Sivaji: The Boss
  • 2005 Chandramukhi
  • 2002 बाबा
  • 2000 बुलन्दी
  • 2000 आगाज़
  • 1997 क्रांतिकारी
  • 1995 आतंक ही आतंक
  • 1993 इंसानियत के देवता
  • 1992 त्यागी
  • 1992 चोर के घर चोरनी
  • 1991 हमकुमार
  • 1991 फूल बने अंगारे
  • 1991 फरिश्ते
  • 1991 दलपतिसूर्या
  • 1991 खून का कर्ज़
  • 1990 किशन कन्हैया
  • 1989 भ्रष्टाचार
  • 1989 चालबाज़
  • 1988 तमाचा
  • 1987 उत्तर दक्षिण
  • 1986 भगवान दादा
  • 1986 दोस्ती दुश्मनी
  • 1986 असली नकली
  • 1985 वफ़ादार
  • 1985 महागुरु
  • 1985 बेवफ़ाईरणवीर
  • 1985 आज का दादा
  • 1984 मेरी अदालत
  • 1984 जॉन जानी जनार्दन
  • 1984 ज़ुल्म की ज़ंजीर
  • 1984 गंगवा
  • 1984 इंसाफ कौन करेगा
  • 1984 आखिरी संग्राम
  • 1983 अंधा कानून
  • 1980 राम रॉबर्ट रहीमराम
  • 1979 जॉनी
  • 1978 प्रिया
  • 1977 गायत्री
  • 1976 मूंदरू मुदिचू

Related Videos:

Rajinikanth to Launch Political Party In January, says ‘we will change Everything’ | Capital TV

“மாத்துவோம் எல்லாத்தையும் மாத்துவோம்“ – ரஜினிகாந்த் | Rajinikanth Full Press Meet | Thanthi TV

Ahead of Tamil Nadu polls, Superstar Rajinikanth to launch his political party in January 2021

In 2017, Rajinikanth had announced that he would join politics and contest Assembly elections, whenever held. Tamil Nadu goes to polls in 2021.

Tamil superstar Rajinikanth today took to social media to announce that he will launch his own political party.

He said that he will make a formal announcement regarding the same on 31st December this year. The party will be launched in January 2021.

His fans have been waiting for him to take the plunge into politics since a long time now. They want him to lead the upcoming Tamil Nadu state elections. On Monday he met the members of Rajini Makkal Mandram (RMM), the political avatar of his erstwhile fanclub. Earlier there have been rumours that he would be joining the BJP. There were also rumours that he will not join politics because of his health issues.

In 2017, Rajinikanth had announced that he would join politics and contest Assembly elections, whenever held. Tamil Nadu goes to polls in 2021.

Check Also

Annamalai Kuppusamy Biography, Early Life, Education, Politics

Annamalai Kuppusamy Biography, Early Life, Education, Politics

Annamalai Kuppusamy is an Indian politician who leads the BJP in Tamil Nadu. Before this, …