गणतंत्र दिवस मनाएंगे – विकास कौशिक

छब्बीस जनवरी को मिलकर गणतंत्र दिवस मनाएंगे।
शुभ दिन के स्वागत में सारा हिन्दुस्तान सजाऐंगे॥

सुनो – सुनो ऐ दुनिया वालों भारत एलान कराएगा।
सदा हमारी दिल्ली में झंडा अपना लहराएगा॥

राष्ट्र पताका फहराकर हम राष्ट्रीयगान सुनाएंगे।
शुभ दिन के स्वागत में सारा हिन्दुस्तान सजाएंगे॥

विजयी विश्व तिरंगे को फिर नमन करेंगे सारे।
भारत माता की जय के नभ में गूंजेंगे नारे॥

अमर शहीदों को नतमस्तक हो सम्मान बढ़ाएंगे।
शुभ दिन के स्वागत में सारा हिन्दुस्तान सजाएंगे॥

भारतवर्ष के वीर सिपाही आसमान के तारे।
देंगे सलामी तोपों से करतब दिखलाएं न्यारे॥

कला दिखा निज कलाकार कल पर अभिमान कराएंगे।
शुभ दिन के स्वागत में सारा हिन्दुस्तान सजाएंगे॥

∼ विकास कौशिक

Check Also

National Creators Award: Categories, Winners and Recognition

National Creators Award: Categories, Winners and Recognition

National Creators Award (NCA): Creators Awards 2024 took place on 08th March 2024, Prime minister …