चक्कर पे चक्कर - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

चक्कर पे चक्कर – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

आओ एक बनाएं चक्कर
फिर उस चक्कर में इक चक्कर
फिर उस चक्कर में इक चक्कर
फिर उस चक्कर में इक चक्कर
Circlesऔर बनाते जाएं जब तक
ऊब न जाएं थक कर।

फिर सबसे छोटे चक्कर में
म्याऊं एक बिठाएं
और बाहरी एक चक्कर में
चूहों को दौड़ाएं।

दौड़-दौड़ कर सभी थकें
हम बैठे मारें मक्कर,
नींद लगे हम सो जाएं
वे देखें उझक-उझक कर।

आओ एक बनाएं चक्कर।

सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

आपको सर्वेश्वरदयाल सक्सेना जी की यह कविता “चक्कर पे चक्कर” कैसी लगी – आप से अनुरोध है की अपने विचार comments के जरिये प्रस्तुत करें। अगर आप को यह कविता अच्छी लगी है तो Share या Like अवश्य करें।

यदि आपके पास Hindi / English में कोई poem, article, story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें। हमारी Id है: submission@sh035.global.temp.domains. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ publish करेंगे। धन्यवाद!

Check Also

World Veterinary Day: Celebration, Theme

World Veterinary Day: History, Celebration, Theme, FAQs

The World Veterinary Day is commemmorated to honour the veterinary profession every year on the …