पर्यावरण पर नारे Environment Slogans in Hindi

पर्यावरण पर नारे विद्यार्थियों और बच्चों के लिए

विद्यार्थियों और बच्चों के लिए पर्यावरण पर नारे: एक स्वच्छ वातावरण एक शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत आवश्यक है। लेकिन मनुष्य के लापरवाही से हमारा पर्यावरण दिन ब दिन गन्दा होता जा रहा है। यह एक मुद्दा है जिसके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए खासकर के बच्चो को। हम कुछ निम्नलिखित नारे प्रदान कर रहे है जो की पर्यावरण के विषय पर लिखे है जो आपके बच्चो व छात्रों को स्कूल प्रोजेक्ट और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने में मदद करेंगे।

पर्यावरण पर नारे

विद्यार्थियों और बच्चों के लिए पर्यावरण पर नारे

  • पर्यावरण है हम सबकी जान, इसलिए करो इसका सम्मान।
  • प्रकृति का मत करो शोषण, सब मिलकर बचाओ पर्यावरण।
  • पशु-पक्षी हैं धरती की शान, और पेड़ हैं धरती की जान।
  • पेड़-पौधे हैं मानव के लिए वरदान, मत करो इनका अपमान।
  • हर बच्चे को सिखाओ पर्यावरण की रक्षा का सबक।
  • पर्यावरण पर है सबका हक, इसलिए इसकी रक्षा भी है सबका कर्तव्य।
  • पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने का हक किसी को नहीं है, क्योंकि पर्यावरण का नुकसान है जीवन का अपमान।
  • जहाँ न पेड़-पौधे हैं, न चिड़िया है, न हरियाली है, वहाँ जीवन केवल एक बोझ है।
  • प्रकृति हमसे कुछ नहीं मांगती है, वह बस हमें देती जाती है। लेकिन लालच करने पर वह हमें दंड भी देती है।
  • प्रकृति अपना अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करती है।
  • आप सभी को मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन आप पर्यावरण को मूर्ख नहीं बना सकते हैं।
  • मानव प्रकृति का बिल्कुल भी सम्मान नहीं करता है, क्योंकि वह स्वार्थी हो गया है।
  • पकृति पहले हमें चेतावनी देती है, और जब हम चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरते हैं… तो वह हमारा सर्वनाश कर देती है।
  • पृथ्वी और प्रकृति आने वाली पीढ़ियों के धरोहर होते हैं। और हमें दूसरों के धरोहर की रक्षा करनी चाहिए।
  • जब आर्थिक विकास पर्यावरण के हितों की अनदेखी करके किया जाता है, तो वह विकास राष्ट्र के लिए मुसीबतें खड़ी करता है।
  • जिस दिन पृथ्वी में पर्यावरण नहीं होगा, उस दिन पृथ्वी में जीवन भी नहीं होगा।
  • जबतक मानव अपना कर्तव्य नहीं समझेगा, तबतक पर्यावरण पर खतरा मंडराता हीं रहेगा।
  • जबतक हरियाली है, तभी तक भविष्य है। जब हरियाली नहीं होगी तो कोई भविष्य भी नहीं होगा।
  • अपने जन्मदिन पर एक पेड़ जरुर लगाएँ। मरने से पहले कम-से-कम 100 पेड़ जरुर लगाएँ।
  • अगर मनुष्य उड़ सकता तो वह आसमान को भी प्रदूषित कर देता।
  • सौर उर्जा भविष्य का उर्जा स्रोत है।
  • मानव भी अजीब है, जो पहले पर्यावरण को नुकसान पहुँचाता फिर पर्यावरण संरक्षण के लिए योजनाएँ बनाता है।
  • जब पक्षी खतरे में होंगे, तो मानव भी खतरे से ज्यादा दूर नहीं होगा।
  • जैसे-जैसे प्रकृति को नुकसान पहुँचता जायेगा, मनुष्य की स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याएँ भी बढ़ती जाएँगी।
  • वह व्यक्ति जो कृत्रिम जीवन जीने का आदि हो चुका है और प्रकृति से दूर हो चुका है। वह व्यक्ति ककभी स्वस्थ्य नहीं रह सकता है।
  • जो चीजें मधुमखियों को नुकसान पहुंचाती है, वो मानव को भी नुकसान पहुंचाती है।
  • प्रकृति सभी जीवों की माँ है, इसलिए कोई भी जीव प्रकृति से बड़ा नहीं हो सकता है। लेकिन मानव खुद को प्रकृति से बड़ा समझने लगा है।
  • पेड़-पौधे हमें मुफ्त में ऑक्सिजन देते हैं, इसलिए ढेर सारे पड़े लगाओ। क्योंकि जब एक गैस का सिलेंडर खरीदने में इतने पासे लगते हैं, तो सोचो अगर ऑक्सिजन का सिलेंडर साँस लेने के लिए खरीदना पड़ेगा तो क्या होगा ?
  • न जल को प्रदूषित करो, न वायु को और न वातावरण को।
  • मुफ्त की चीज समझकर मत करना कभी प्रकृति का अपमान।

Check Also

Baisakhi Quotes in English

Baisakhi Quotes For Students & Kids

Baisakhi Quotes For Students And Children: Vaisakhi, also known as Baisakhi, Vaishakhi, or Vasakhi is …

6 comments

  1. Environment Day ke sare slogan acche hai

  2. धरती को स्वर्ग बनाना है, तो पर्यावरण को बचाना है ।।

  3. पर्यावरण है हमारी जान , इसे बचाने से होगा कल्याण ।