सफलता - ओमप्रकाश बजाज

सफलता: ओमप्रकाश बजाज की प्रेरणादायक कविता

मेहनत से सफलता मिलती है,
उचित मूल्य चुकाना पड़ता है।

सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए,
ढेरों पसीना बहाना पड़ता है।

लगन निष्ठा नियम उत्साहपूर्वक,
जो कर्त्तव्य अपना निभाते है।

निश्चित ही एक न एक दिन वह,
जीवन में सफल हो जाते है।

तिकड़म से भी कभी-कभी कुछ लोग,
सफलता हतिया ले जाते है।

देर-सवेर भांडा फूटने पर मगर,
शर्मसार होते दुरदुराए जाते है।

~ सफलता पर हिंदी कविता – ओमप्रकाश बजाज

सफलता: सफल लोगो की सफलता का राज

आप रोज सफलता पाने की कोशिश करते होंगे पर क्या आपने गौर किया है किसी सफल आदमी पर की वो एक सफल आदमी कैसे बना? उसकी सफलता का राज क्या है? उसकी क्या आदते है? वो किस तरह अपने काम निपटाता हैं।

मुझे पता है आपने इस सब के बारे में कोई छानबीन नहीं की होगी इसलिए हम सफल लोगो से पीछे है। इस post में मैं आपको सफल लोगो की उन आदतों के बारे में बता रहा हू जिनसे वो सफल बनें आइए।

सफल लोगों की आदतें?

  • सफल लोग एक काम में सिर्फ एक बार गलती करते है वो अपनी गलतियों से भी सीखना चाहते है।
  • सफल लोग हर समय हर पल कुछ ना कुछ सिखने की कोशिश करते रहते है वो हर काम को पूरा करते है।
  • सफल लोग अपना हर पल बड़ी देख-रेख से काम में लेते है इतना ही नहीं वो एक काम करते समय उसी के साथ दुसरे काम के बारे में पहले से ही सोच लेते हैं।
  • सफल लोग परेशानी आने से पहले ही परेशानियों का सामना करने के लिए एक साफ मैदान बना लेते है जिस मैदान में वो उन परेशानियों का जमकर सामना कर सकते हैं।
  • सफल लोग किसी के बारे में कभी बुरा नहीं सोचते क्योंकि किसी के बारे में बुरा सोचने की बात को वो समय की बर्बादी समझते है।
  • सफल लोग अपना हर काम उसी के अवसर आने पर ही करते है और उन्हें अपने आप पर यकीन होता है की वो उस अवसर का सबसे अच्छा फायदा उठा सकते हैं।
  • सफल लोग अपने से बड़े हर आदमी का सम्मान करते हैं।
  • सफल लोग सिर्फ अपना एक ही लक्ष्य याद रखते है की उन्हें हर काम में सफलता प्राप्त करनी है चाहे कितनी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ें।
  • सफल लोग हर काम समय पर करते है वो किसी भी काम को कल पर भरोसा कर के अधुरा नहीं छोड़ते।
  • सफल लोग कल पर भरोसा नहीं करते है वो जो भी करना चाहते है आज ही करना चाहते है।
  • सफल लोग अपने बीते हुए समय को याद कर अफ़सोस नहीं जताते वो सिर्फ वर्तमान में जीते हैं।
  • सफल लोग कभी भी किसी से भी अपनी बढाई नहीं करते है वो अपने आप को बेहतर नहीं बताते बल्कि और बेहतर बनने की कोशिश करते हैं।
  • सफल लोग जब हम जागते है तब वो सोते है और जब हम सोते है तब वो जागते है इसका मतलब वो बिलकुल हमारे विपरीत होते हैं।
  • सफल लोग कभी गुस्सा नहीं करते है और गुस्सा करने पर वो कुछ भी कर सकते हैं।
  • सफल लोग कभी किसी को परेशान नहीं करते वो उस व्यक्ति कि भी मदद करते है जिसे उन्होंने जिन्दगी में पहली बार देखा हों।
  • सफल लोग हर तरह के काम को करने का अपने आप पर भरोसा रखते है वो कितने भी कठिन काम के लिए मना नहीं करते है।
  • सफल लोग हर काम इतने चुपके से करते है की बाजु में बैठे आदमी को भी पता नहीं चल पाता की वो क्या कर रहा है।
  • सफल लोग एक साथ कई काम कर सकते है उनका बस एक मकसद होता है हर काम को उसके अंत तक अंजाम देना।
  • सफल लोग हर पल औरों से अलग और नया करने की सोचते है वो वो करना चाहते है जो किसी ने अभी तक इस दुनिया में नहीं किया हों।
  • सफल लोग अपने काम को दुसरे के लिए नहीं छोड़ते वो सिर्फ अपने आप पर निर्भर रहते हैं।

Check Also

Hanuman - The Powerful

Hanuman: The Powerful – Poetry On Monkey God

Hanuman: The Powerful You are the monkey god, the real superman Son of Vayu Deva …