चंदा से होगा वो प्यारा - राजेंद्र कृष्ण

चंदा से होगा वो प्यारा – राजेंद्र कृष्ण

चंदा से होगा वो प्यारा
फूलों से होगा वो न्यारा
नाचेगा आँगन में छम छम
नन्हा सा मुन्ना हमारा!

खिलती हो जैसे कली सी
होगी जुबाँ तोतली सी
पापा, ओ मामा, ओ बाबा
“पकलेंगे हम चाँद ताला!”

अब तक छुपा है वो ऐसे
सीपी में मोती हो जैसे
परियों की नगरी से चल कर
आता ही होगा दुलारा!

चंदा से होगा वो प्यारा
फूलो से होगा वो न्यारा
नाचेगा आँगन में छम छम
नन्हा सा मुन्ना हमारा!

~ राजेंद्र कृष्ण

Film: Main Bhi Ladki Hoon
Directed by: A. C. Tirulokchandar
Written by: Sri Shailash Dey
Starring: Dharmendra, Meena Kumari
Music by: Chithragupt
Singers: P. B. Srinivas, Lata Mangeshkar

Main Bhi Ladki Hoon is a 1964 Hindi movie. Directed by A. C. Tirulokchandar the film stars Dharmendra and Meena Kumari. The film was a remake of Tamil film Naanum Oru Penn

Check Also

BINU DANCE OF BAHAG BIHU

Bohag Bihu Festival Information: Assam Festival Rongali Bihu

Bohag Bihu Festival Information: The Rongali Bihu is the most important among all the three …