40 डॉलर में किराए की मां Need A Mom - Hire Professional Mother

40 डॉलर में किराए की मां

नीना कैनिएल्ली (Nina Keneally) 40 बच्चों की मां हैं और कई अन्यों की मां बन सकती हैं।

दरअसल, अमेरिकी महानगर न्यूयार्क की 64 वर्षीय यह महिला एक ‘प्रोफेशनल मदर‘ यानी पेशेवर मां हैं जो ‘नीड ए मॉम‘ (माँ चाहिए) नामक सेवा प्रदान करती हैं। इस सेवा के तहत वह अपने ममता कौशल की ‘बिक्री‘ मातृत्व उपचार के जरूरतमंद न्यूयॉर्क की नई पीढ़ी को कर रही हैं।

वह कह रही हैं, “मेरे क्लाइंट्स वे लोग हैं जो अपने घर से दूर रह रहे है या अपनी मां के साथ उनके सम्बन्ध अच्छे नही है।” विशेष रूप से महिलाओ को अक्सर इस व्यस्त महानगर में किसी ऐसे कंधे की जरुरत होती है जिस पर सर रख कर वे अपने दिल की बात कर सकें।

दो बेटों की मां नीना एक असली मां की तरह अपने क्लाइंट् की समस्याओ को सुनती हैं। नीना आज की पीढ़ी और उनके माता पिता के  मध्य खाई देखती हैं। उनके विचार में आज के माता पिता अक्सर बड़ी गलती करते हैं जब वे अपनी उन संतानो को सलाह पर सलाह देने का प्रयास करते हैं जो इसे प्राप्त करने के जरा भी इछुक नही होते।

एक वाणिज़्यिक रंगमंच निर्माता के रूप में 30 वर्ष लंबे करियर के बाद नीना ने नशीली दवाओं और शराब की लत छुड़ाने के लिए परामर्शदाता का प्रमाणपत्र प्राप्त करने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने आठ वर्ष एक क्लीनिक में काम किया।

वह कहती हैं, “मुझे लगता है की मुझे अच्छे से यह समझ है की इस महानगर में रहना कैसा होता है।”

उसके अधिकतर क्लाइंट् कामकाजी हैं और न्यूयॉर्क की नाइटलाइफ़ में कार्यरत हैं। उनके माता पिता नही समझ पाते की वे किन परिस्थितियो में काम करते हैं। कई बार बेटी समलेंगिक विचारो की होती है उसकी मां परम्परावादी या रूढ़िवादी सोच रखती है जो उसकी भावनाओ या समस्याओ को शायद ही समझ सके। नीना अपनी सेवा के लिए क्लाइंट्स से प्रति घंटे 40 डॉलर फीस लेती है। यह मर्जी क्लाइंट्स की होती है की वे इस वक्त को कैसे गुजरना चाहते है।

उनकी एक क्लाइंट 36 वर्षीय बारटेंडर क्रिस्टीन कहती हैं, “वह मेरी मां की उम्र की ही हैं। पिता के निधन के बाद मैं चाहती थी कोई ईमानदारी से मेरे दिल की बातें सुने। मैं अपनी मां से बात नही कर सकती।”

अवसाद से ग्रस्त होने के बाद वह कई मनोचिकित्सकों के पास गयी परन्तु उसकी हालत में खास सुधार नही हुआ। दूसरी और पेशेवर मां नीना की सेवा लेने के बाद से वह खुद में काफी सुधार देख रही हैं। वह कहती हैं, “मैं उनसे जो भी बात करती हूं, उन्हें हमेशा याद रहती हैं और इन दिनों वह ‘चलन’ में भी हैं। ”

विशेषज्ञओ की राय में भी पेशेवर मां की मदद में कोई बुराई नही है। यदि अपनी असली मां के साथ किसी के सम्बन्ध ठीक नही है तो किसी अन्य व्यक्ति की मदद या सेवा लेने में भी कोई बुराई नही है। उनके साथ ऐसा रिश्ता अधिक सूंदर या स्वास्थ्यवर्द्धक साबित हो सकता है।

वहीं यह भी सच है की एक किराये की मां से बच्चो को वह सब कुछ नही मिल सकता जो वे अपने माता पिता से चाहते हों।

Check Also

स्टीव जॉब्स के जीवन से कुछ सीखें

स्टीव जॉब्स के जीवन से कुछ सीखें

स्टीव जॉब्स बहुत बड़े अविष्कारक और प्रवर्तक थे। उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। कहते …