Zodiac Sign and Dhanteras धनतेरस: राशि अनुसार खरीदें चीजें, बरसेगी लक्ष्मी

धनतेरस: राशि अनुसार खरीदें चीजें, बरसेगी लक्ष्मी और धन्वंतरि की कृपा

धनतेरस पर नई चीजें खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन सोना और चांदी खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। यहां तक कुछ जगहों पर मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई किसी भी वस्तु में तेरह गुनी वृद्धि होती है। हर कोई व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा हमेशा उन पर बनी रहे। अगर आप अपनी राशि के अनुसार धनतेरस पर शॉपिंग करें तो निश्चित रूप से धन्वंतरि की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। जानें राशि के मुताबिक क्या खरीदना रहेगा आपके लिए शुभ…

Zodiac Sign and Dhanteras

  • मेष: धनतरेस पर मेष राशि वालों को चांदी के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा।
  • वृषभ: वृष राशि वाले अगर कपड़े खरीदेंगे तो उनके लिए लाभदायक रहेगा। इसके अलावा चांदी या तांबे के बर्तन खरीदने से भी उन्हें बहुत फायदा होगा।
  • मिथुन: मिथुन राशि वालों को धनतेरस के दिन सोने के आभूषण, हरे रंग के घरेलू सामान और जैसे पर्दा इत्यादि खरीदना अच्छा रहेगा।
  • कर्क: कर्क राशि वालों को चांदी के आभूषण, सिक्के और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना काफी शुभ रहता है।
  • सिंह: सिंह राशि वाले लोगों को धनतेरस के दिन तांबे, कांसे के बर्तन, कपड़े और सोने की कोई चीज जरूर खरीदनी चाहिए।
  • कन्या: कन्या राशि वालों को धनतेरस के दिन श्री गणेश की मरगज की मूर्ति या सोने के आभूषण जरूर खरीदने चाहिए।
  • तुला: तुला राशि वाले अगर कपड़े, सौंदर्य का सामान या सजावटी सामान और चांदी के सिक्के या सोने से बनी कोई चीज खरीदेंगे तो उन्हें बहुत फायदा होगा।
  • वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले धनतेरस के दिन अगर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सोने के सिक्के या आभूषण खरीदेंगे तो उन्हें मां लक्ष्मी की बड़ी कृपा मिलेगी।
  • धनु: धनु राशि वालों को इस दिन सोने के सिक्के, आभूषण या तांबे के बर्तन जरूर खरीदने चाहिए।
  • मकर: मकर राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदना बेहद शुभ होता है।
  • कुंभ: कुंभ राशि वाले अगर धनतेरस के दिन सौंन्दर्य प्रसाधन के सामान, सोना, फुटवियर (जूते-चप्पल) खरीदेंगे तो उन्हें बहुत लाभ होगा।
  • मीन: मीन राशि वाले धनतेरस के दिन सोने के सिक्के, आभूषण, चांदी के सिक्के, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदेंगे तो बहुत लाभ होगा।

Check Also

Ganesh Chaturthi: The night of Mantra Siddhi

Ganesh Chaturthi: Night of Mantra Siddhi

Ganesh Chaturthi: Night of Mantra Siddhi – Lord Ganesha is the swami of Riddhi and …