साप्ताहिक आर्थिक राशिफल - Weekly Money and Career Horoscope

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल अप्रैल 2024: ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: 22 – 28 अप्रैल, 2024

जानिए किसे मिलेगी करियर में सफलता और किसे रुपये-पैसों का लाभ:

  • मेष राशि
  • वृष राशि
  • मिथुन राशि
  • कर्क राशि
  • सिंह राशि
  • कन्या राशि
  • तुला राशि
  • वॄश्चिक राशि
  • धनु राशि
  • मकर राशि
  • कुम्भ राशि
  • मीन राशि

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: 22 – 28 अप्रैल, 2024

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 22 – 28 अप्रैल, 2024

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 22 – 28 अप्रैल, 2024: कन्‍या और तुला राशि वालों के लिए उन्‍नति से भरा होगा सप्‍ताह, पंचग्रही योग से होगा पांच गुना फायदा

Money and Career Horoscope 22 – 28 April, 2024: अप्रैल के इस सप्‍ताह में एक साथ कई शुभ संयोग बन रहे हैं। मंगल मीन राशि में आकर राहु, शुक्र, बुध, नेपच्यून के साथ पंचग्रही योग बना रहे हैं। इस शुभ योग के प्रभाव से कन्‍या और तुला राशि वालों की किस्‍मत चमक जाएगी और इन राशियों के लोगों को करियर और कारोबार में जबर्दस्‍त सफलता प्राप्‍त होगी। साथ ही शुक्र गोचर के प्रभाव से इस सप्‍ताह भौतिक सुख सुविधाओं में भी इजाफा होगा। आइए आपको बताते हैं इस सप्‍ताह का आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।

Saptahik Arthik Rashifal, 22 – 28 April, 2024: अप्रैल के आखिरी सप्‍ताह में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर मंगल मीन राशि में प्रवेश करके राहु, शुक्र, बुध, नेपच्यून के साथ पंचग्रही योग बना रहे हैं। इस शुभ योग के प्रभाव से कन्‍या और तुला राशि वालों की आय में जबर्दस्‍त इजाफा होगा। इन राशियों के लोगों की भौतिक सुख सुविधाएं बढ़ेंगी और कारोबार में तरक्‍की होगी। ऐस्‍ट्रॉलजर नंदिता पांडे से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आर्थिक मामलों में कैसा बीतेगा यह सप्‍ताह। देखें सप्‍ताह का आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।

मेष / Aries: साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

मेष साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: सप्‍ताह शुभ लाभ से भरपूर होगा

मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में यह सप्‍ताह शुभ लाभ से भरपूर होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास आपके लिए भविष्य में सुंदर संयोग लेकर आएंगे और आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी। यात्राओं द्वारा सफलता की प्राप्ति होगी और आपके जीवन में तरक्‍की होगी। आर्थिक मामलों में इस सप्ताह व्यय की स्थितियां बन रही हैं उसके बाद भी आप चीजों को बेहतर ढंग से मैनेज कर लेंगे। इस सप्ताह अपने परिवार को कोइ भी संदेश भेजने पहले सोचविचार कर लें। छोटी सी गलती गलतफहमियां पैदा कर सकती हैं। सप्ताह के अंत में सोचसमझकर लिए गए निर्णय आपके हित में फ़ैसला लेकर आएंगे।

शुभ दिन : 22, 23

वृषभ / Taurus:

वृषभ साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: धन लाभ की प्रबल स्थितियां बनेंगी

वृषभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में सप्‍ताह अनुकूल रहेगा और आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। धन लाभ की प्रबल स्थितियां बनेंगी और आपके सुख में वृद्धि होगी। इस सप्ताह सेहत में भी काफ़ी सुधार रहेंगे एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी। परिवार में खुशियां दस्तक देंगी एवं सुधार आता जाएगा। कार्यक्षेत्र में सुधार होते रहेंगे और जीवन मं लाभ की प्राप्ति होगी। आपसी प्रेम में वृद्धि होगी एवं आप अपने परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। इस सप्ताह यात्राओं के दौरान कोई आपको धोखा दे सकता है एवं इन्हें टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में आप काफ़ी रिलैक्स फील करेंगे और सुख समृद्धि के शुभ संयोग भी आएंगे।

शुभ दिन : 22,23,24,26

मिथुन / Gemini:

मिथुन साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: भाग्‍य आपका साथ देगा

मिथुन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में इस सप्‍ताह उन्नति होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपकी सेहत में काफ़ी सुधार आएंगे एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी। परिवार में उतार चढ़ाव आते रहेंगे और अंत में सुखद समय रहेगा। इस सप्ताह व्यय भी अधिक हो सकते हैं एवं इस तरफ़ भी ध्यान देने की आवश्यकता है। जिस तरह की ख़ुशियां आप चाहते हैं उन्हें प्राप्त करने में अभी समय अधिक लगेगा। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा कष्ट बढ़ सकते हैं एवं यात्राओं के दौरान थोड़ा सा डिप्रेशन में आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में हालात सुधरेंगे एवं आप अपने जीवन में रिलैक्स रहेंगे।

शुभ दिन : 23,26

कर्क / Cancer:

कर्क साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: यात्राओं द्वारा सफलता प्राप्त होगी

कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में यह समय अनुकूल रहेगा और साझेदारी में किए गए निवेश आपके लिए शुभ होंगे। कोई सुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो बेहतर परिणाम आपके सामने आएंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा सफलता प्राप्त होगी एवं हो सकता है कि किसी बेहतर स्थान पर यात्रा करने का मन बनाएं। किसी नए प्रॉजेक्ट को लेकर मन थोड़ा सा चिंतित रहेगा। सेहत सुधार आएंगे। परिवार में आलस्य से घिरे रहेंगे और मन में बेचैनी भी बढ़ेगी।

शुभ दिन : 22,25

सिंह / Leo:

सिंह साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे

सिंह राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं किसी महिला की मदद से जीवन में तरक्की करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाएंगी एवं धन लाभ के शुभ संयोग इस सप्ताह बनते जाएंगे। इस सप्ताह किसी मातृतुल्य महिला से मदद मिलेगी। परिवार में सुधार रहेंगे लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कमतर होंगे। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। यात्राओं के दौरान किसी कष्ट से घिरे रहेंगे। आपस में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में मन संतुष्ट रहेगा एवं जीवन में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे।

शुभ दिन : 22,23,26

कन्या / Virgo:

कन्या साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह सुख समृद्धि से भरा होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं कोई नया प्रॉजेक्ट आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक उन्नति के शुभ संयोग इस सप्ताह की शुरुआत से बनते जाएंगे और आपको धन लाभ होता जाएगा। आप अपने निवेशों को कंट्रोल में करने में सक्षम रहेंगे। इस सप्ताह धैर्य के साथ अपनी फैमिली की तरफ़ ध्यान देंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा अन्यथा किसी मातृतुल्य व्यक्ति की वजह से कष्ट बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में आप अपने प्रियजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।

शुभ दिन : 22,24,26

तुला / Libra:

तुला साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे

तुला राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह आर्थिक मामलों में शानदार होगा। इस सप्ताह पुराना रुका हुआ धन आपके पास आता जाएगा। यह समय अनुकूल है एवं धन लाभ के संयोग बन रहे हैं। निवेशों द्वारा फायदे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर मन संशय में रहेगा एवं बेचैनी बढ़ सकती है। आज आपको मन में अकेलापन परेशान करेगा। परिवार में कुछ हानि हो सकती है एवं अपने परिवार के मामलों पर ध्यान दें तो बेहतर होगा। इस सप्ताह कहीं यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। यात्राओं में सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे एवं जीवन को सुधारने के कई अवसर आपको प्राप्त होंगे।

शुभ दिन : 22,25,26

वृश्चिक / Scorpio:

वृश्चिक साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: सुख समृद्धि के मार्ग भी खुलते जाएंगे

वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा काफ़ी फ़ायदे होंगे एवं जीवन में सुख समृद्धि के मार्ग भी खुलते जाएंगे। आप किसी बेहतर स्थान पर यात्रा करने का मन बना सकते हैं। इस सप्ताह सेहत में काफ़ी सुधार आएगा एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने का मन बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में भावनात्मक कारणों की वजह से व्यय अधिक हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रॉजेक्ट को लेकर मन दुखी हो सकता है। परिवार के सदस्य आपकी अपेक्षाओं से कमतर रहेंगे।

शुभ दिन : 23,25,26

धनु / Sagittarius:

धनु साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: यात्राएं सुखद रहेंगी

धनु राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं अपने प्रॉजेक्ट को सफल बनाने के कई अवसर आपको प्राप्त होते जाएंगे। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल होता जाएगा एवं आर्थिक सुधार आएगा। परिवार के मामलों में काफी स्ट्रेस में आ सकते हैं एवं बेवजह के विवाद में भी पड़ सकते हैं। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं यात्राएं सुखद रहेंगी। सप्ताह के अंत में किसी समाचार को सुनकर मन परेशान हो सकता है।

शुभ दिन : 22, 23,25

मकर / Capricorn: साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

मकर साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: जीवन में सुख समृद्धि आएगी

मकर राशि वालों के यह सप्‍ताह आर्थिक मामलों में संयम से आगे बढ़ने का है। कार्यक्षेत्र में साधारण सफलता हासिल होगी एवं प्रॉजेक्ट सफलता के मार्ग में आगे बढ़ते जाएंगे। जब आप अपने भविष्य के बारे में सोचकर कुछ ठोस निर्णय लेंगे तो आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी। इस सप्ताह आर्थिक मामलों को लेकर आलस्य से घिरे रहेंगे एवं इस वजह से व्यय भी अधिक हो सकता है। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा अन्यथा कष्ट रहेंगे। सप्ताह के अंत में मन व्यथित रहेगा एवं बेचैनी भी बढ़ सकती है।

शुभ दिन : 22,24

कुंभ / Aquarius: साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

कुंभ साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी

कुंभ राशि वालों कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आप थोड़ा सा संयम के साथ अपने प्रॉजेक्ट पर निर्णय लेंगे तो उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा एवं किसी मातृतुल्य महिला की मदद से धन लाभ रहेंगे। इस सप्ताह आपके परिवार में सुख समृद्धि रहेगी एवं किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से जीवन में तरक्की करेंगे। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा अभी शुभ फल प्राप्त होंगे एवं किसी युवा की मदद से जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। सप्ताह के अंत में एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुख समृद्धि लेकर आएगी।

शुभ दिन : 22,24,25,26

मीन / Pisces: साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

मीन साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: मान सम्मान भी बढ़ता जाएगा

मीन राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह सफलता से भरा होगा। मान सम्मान भी बढ़ता जाएगा। रचनात्मक कार्यों द्वारा शुभ फल प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक हो सकते हैं एवं किसी युवा पर अधिक व्यय होते नजर आ रहे हैं। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत की तरफ़ ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी युवा को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस सप्ताह किसी बाहरी हस्तक्षेप की वजह से यात्राओं में खलल पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में जिस तरह के बदलाव जीवन में आप चाहते हैं उन्हें पूरा करने में अभी समय अधिक लगेगा।

शुभ दिन : 22,24

~ ऐस्ट्रॉलजर और टैरो एक्सपर्ट नंदिता पांडेय

आपको नंदिता पांडे जी द्वारा अनुमानित यह ‘साप्ताहिक आर्थिक राशिफल‘ कैसा लगा – आप से अनुरोध है की अपने विचार comments के जरिये प्रस्तुत करें। अगर आप को यह आर्थिक राशिफल अच्छा लगा है तो Share या Like अवश्य करें।

Check Also

Aquarius Horoscope - कुंभ राशि

Aquarius Weekly Horoscope April 2024: Anupam V Kapil

Aquarius Weekly Horoscope April 2024: Aquarius ‘The Water Bearer’ is the second last sign of the …

Leave a Reply