मासिक राशिफल मार्च 2024: ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला

मासिक राशिफल अप्रैल 2024: ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला

मासिक राशिफल अप्रैल 2024: सिंह, तुला समेत इन 7 राशियों के लिए अप्रैल माह में सुख समृद्धि के बनेंगे शुभ संयोग, 4 बड़े ग्रहों के परिवर्तन का मिलेगा लाभ

मासिक राशिफल अप्रैल 2024: अप्रैल माह में बुध, सूर्य, मंगल के अलावा शुक्र ग्रह का भी राशि परिवर्तन होने वाला है। साथ ही अप्रैल माह में कुछ समय के लिए मीन राशि में बुध, शुक्र, राहु, मंगल की युति भी बन रही है और कई नक्षत्र भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों और नक्षत्रों का राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर रहने वाला है। आइए जानते हैं अप्रैल महीने का मासिक राशिफल।

Monthly Horoscope April 2024: अप्रैल में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। इस माह 4 बड़े ग्रह मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह का गोचर होने वाला है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 2 अप्रैल को बुध ग्रह मेष राशि में वक्री कर जाएंगे और 9 अप्रैल को मीन राशि में उलटी चाल चलेंगे। वहीं 19 अप्रैल को मीन राशि में उदय भी हो जाएंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे और ग्रहों के सेनापति मंगल 23 अप्रैल को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं शुक्र ग्रह 25 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन का प्रभाव देश दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर रहेगा। ग्रहों के इस परिवर्तन से अप्रैल का महीना कुछ राशियों के लिए नई उपलब्धियां लेकर आएगा तो कुछ राशियों को इस माह उतार चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं साल 2024 के चौथे महीने अप्रैल का मासिक राशिफल।

मासिक राशिफल अप्रैल 2024 – Monthly Rashifal

(नोट: यह वैदिक ज्योतिषीय फलकथन आपकी चन्द्र राशि या जन्म राशि पर आधारित हैं।)

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला से जानें अप्रैल 2024 मासिक राशिफल

मेष अप्रैल मासिक राशिफल : करियर को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे

अप्रैल महीने में मेष राशि के जातक अपनी वाणी और व्यवहार से कुछ हासिल कर सकते हैं या कुछ खो सकते हैं, इसलिए किसी के बहकावे में आकर दूसरों के साथ गलत व्यवहार करने से बचें। भूमि, भवन या कमीशन का काम करने वालों को महीने की शुरुआत में वांछित लाभ मिलेगा। विदेश से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में किसी मित्र के सहयोग से आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। भूमि व भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित कारोबार करने वालों के लिए समय शुभ है। माह के मध्य में युवा वर्ग अपना अधिकांश समय मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों को अपने करियर को आगे बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं। जो लोग प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। महीने के उत्तरार्ध में सरकारी और राजनीतिक कार्यों में कुछ रुकावट आ सकती हैं। इस अवधि में घरेलू परेशानियां हावी रहेंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अच्छा नहीं रहेगा। अपनी दिनचर्या सही रखें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और किसी भी बड़ी योजना या व्यवसाय में सोच-समझकर पैसा लगाएं। लव लाइफ के लिहाज से यह महीना सामान्य रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। परिवार के साथ मौज-मस्ती करने के कई मौके मिलेंगे।

वृषभ अप्रैल मासिक राशिफल : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

अप्रैल महीने की शुरुआत में वृषभ राशि के लोगों को अपने करियर और बिजनस को आगे बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। इस अवधि में आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। शुभचिंतकों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे और अप्रत्याशित आय होगी। किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से न केवल आर्थिक लाभ होगा बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्राएं शुभ एवं लाभदायक सिद्ध होंगी। काफी समय से रुके कार्य पूरे होने से आप हल्का और राहत महसूस करेंगे। माह के मध्य में कोई बुरी खबर आपके मन को बेचैन कर सकती है। इस दौरान नजदीकी लाभ के बदले दूर का नुकसान करने से बचें और धैर्य और साहस के साथ चुनौतियों का सामना करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, चोट लगने की आशंका है। इस अवधि में पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे, जिसके कारण मानसिक अशांति रहेगी। हालांकि, महीने के उत्तरार्ध तक सभी मतभेद और गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। लव पार्टनर के साथ रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी और कठिन समय में वह तन, मन और धन से आपके साथ खड़ा रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

मिथुन अप्रैल मासिक राशिफल : धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल महीने का पहला भाग दूसरे भाग की तुलना में बेहतर समय है। माह की शुरुआत में आपको अपने व्यवसाय में अप्रत्याशित प्रगति देखने को मिलेगी। कार्यस्थल पर आपको अपने सीनियर का आशीर्वाद मिलेगा और अपने जूनियर से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपना काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी इच्छानुसार पदोन्नति या स्थानांतरण भी संभव है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए शुभ साबित होंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। महीने के मध्य में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे और विलासिता से जुड़ी चीजों पर धन खर्च होगा। इस दौरान आपको परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताने के मौके मिलेंगे। लव लाइफ के लिहाज से यह महीना बेहद शुभ है। अगर आप किसी को प्रपोज करने के बारे में सोच रहे थे तो संभावना है कि कोशिश करने पर बात बन जाएगी। पहले से ही लव लाइफ में लोगों को अपने लव पार्टनर के साथ खुशी से समय बिताने के कई मौके मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। महीने का उत्तरार्ध आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस अवधि में आप अपने विरोधियों से सावधान रहें।

कर्क अप्रैल मासिक राशिफल : करियर को लेकर सावधान रहें

कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना मिला-जुला साबित होने वाला है। महीने की शुरुआत में अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरी तरह नियंत्रण रखें, अन्यथा आपके काम बिगड़ सकते हैं। व्यापारिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। बिजनस को लेकर सतर्क रहना होगा। सिर्फ बिजनेस ही नहीं बल्कि करियर को लेकर भी पूरी तरह सावधान रहें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने की गलती ना करें। इस अवधि में आपको सट्टेबाजी, शेयर आदि से दूर रहना चाहिए, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। माह के मध्य में सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना करने के लिए आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, वहीं माह के उत्तरार्ध तक आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी और भूमि-भवन के खरीद फरोख्त से आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इस माह लव लाइफ में सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत है, आपको अपने लव पार्टनर पर हावी होने की बजाय उसकी भावनाओं और जरूरतों को समझना होगा, अन्यथा बना-बनाया रिश्ता टूट सकता है। जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी तकरार के बावजूद दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

सिंह अप्रैल मासिक राशिफल : नए संपर्क भविष्य में लाभदायक रहेंगे

अप्रैल का महीना सिंह राशि वालों के लिए शुभता और सौभाग्य लेकर आता है। महीने की शुरुआत में ही आपको करीबी दोस्तों की मदद से अपने करियर और बिजनस को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़ा काम करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। शासन सत्ता पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। यात्रा के दौरान बने नए संपर्क भविष्य में लाभदायक रहेंगे। महीने के मध्य में भले ही आप मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर नजर आ सकते हैं, लेकिन यह समय आपकी प्रगति के लिए भी काफी अनुकूल साबित होने वाला है। इस दौरान घर में कोई शुभ कार्य भी संभव है। लव लाइफ में आपसी विश्वास और लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। माता-पिता आपकी लव लाइफ पर अपनी सहमति की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन या तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। महीने के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखना होगा। इस दौरान अपनी जेब से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें, अन्यथा बाद में आपको पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। किसी के बहकावे में आने के बजाय अपने विवेक से काम लेंगे तो सफलता की संभावना बढ़ जाएगी।

कन्या अप्रैल मासिक राशिफल : स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा

कन्या राशि वालों के लिए अप्रैल महीने की शुरुआत में कुछ विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन आपको किसी भी परिस्थिति में अपना आपा नहीं खोना है, अन्यथा आपको अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चुनौतियां चाहें घर, परिवार या काम से संबंधित हों, उनका साहस के साथ सामना करें क्योंकि वे लंबे समय तक नहीं टिकेंगी। महीने के दूसरे भाग तक आप अपने करीबियों की मदद और अपने विवेक से अपनी सभी समस्याओं का समाधान ढूंढने में सक्षम रहेंगे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह फैसला बहुत सोच-समझकर लें। माह के मध्य में कठिन परिस्थितियों के बीच आपका मन अक्सर किसी शांत जगह या एकांत की तलाश करेगा। इस दौरान बिजनस से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। शत्रु आपके काम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन इस कठिन समय में आप अपने लव पार्टनर या किसी करीबी दोस्त के साथ रहकर काफी राहत महसूस करेंगे। लव लाइफ के दृष्टिकोण से समय अच्छा है, लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। महीने के उत्तरार्ध में किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, जिससे भविष्य में लाभ की संभावना बनेगी।

तुला अप्रैल मासिक राशिफल : मनचाहा मुनाफा पाने में सफल रहेंगे

तुला राशि वालों के लिए मार्च का महीना बेहद सुखद और लाभकारी साबित होगा। महीने की शुरुआत में रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को इस महीने नई चीजें सीखने और समझने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। शिक्षा से जुड़ा काम करने वालों के लिए यह महीना शुभ साबित होगा। व्यापार में आप मनचाहा मुनाफा पाने में सफल रहेंगे। शासन सत्ता पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। अगर आप करियर या बिजनेस को लेकर लंबे समय से किसी यात्रा की योजना बना रहे थे तो इस महीने के मध्य तक आपकी यात्रा हो सकती है। महीने के मध्य में किसी खास व्यक्ति की मदद से परिवार से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर हो जाएगी। आपके बच्चों की उपलब्धियां आपके सम्मान का कारण बनेंगी। महीने के उत्तरार्ध में आपको अपने लव पार्टनर से कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। इस दौरान आप लव लाइफ में एक नई तरह की ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। इस दौरान आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक अप्रैल मासिक राशिफल : कोई शुभ समाचार मिलेगा

अप्रैल महीने की शुरुआत वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभता और सफलता लेकर आएगी, जबकि महीने के उत्तरार्ध में उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। महीने के पहले सप्ताह से ही आपको अपने करियर और बिजनस को आगे बढ़ाने के अच्छे मौके मिलेंगे। इस माह यदि आप अपने समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करके आगे बढ़ेंगे तो आपको मनचाही सफलता अवश्य मिलेगी। महीने के मध्य में करियर और बिजनस को लेकर सही दिशा में उठाए गए कदम आपके लिए सुनहरा भविष्य बनाएंगे। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए यह सही और शुभ समय होगा। इस दौरान आप पाएंगे कि आपके काम धीरे-धीरे पूरे हो रहे हैं और लाभ के नए अवसर सामने आ रहे हैं। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। महीने के दूसरे भाग में आप बहुप्रतीक्षित विलासिता संबंधी वस्तुएं खरीद सकते हैं। इस अवधि में आय की तुलना में व्यय की थोड़ी अधिकता रह सकती है। लव लाइफ के लिहाज से यह महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है, लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के कई मौके मिलेंगे। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। जो छात्र परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उन्हें महीने के दूसरे भाग में कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको किसी के बहकावे में आने की बजाय विवेक से काम लेने की जरूरत होगी। आपको अपनी नियमित दिनचर्या के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

धनु अप्रैल मासिक राशिफल : आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे

धनु राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने अगर आप कड़ी मेहनत करेंगे और अपने करियर और बिजनस को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों आपके काम की प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रोफेशनल लाइफ में कुछ नया और बेहतर करने को मिल सकता है। कुल मिलाकर आपकी पदोन्नति और मान-सम्मान बढ़ने की पूरी संभावना है। माह के मध्य में शुभचिंतकों के सहयोग से आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। व्यापार में आपको मनचाहा लाभ मिलेगा और बाजार में फंसा हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। विपक्ष कोर्ट से जुड़े मामले को कोर्ट के बाहर सुलझाने पर सहमत हो सकता है। महीने के मध्य में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात दोस्ती और फिर लव लाइफ में बदल सकती है, वहीं पहले से प्रेम संबंधों में चल रहे लोगों के बीच आपसी विश्वास बढ़ेगा। इस महीने आपको अपने लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के कई मौके मिलेंगे। महीने के उत्तरार्ध में आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। साथ ही आपको अपने पैसों का प्रबंधन भी करना होगा अन्यथा आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर अप्रैल मासिक राशिफल : लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें

मकर राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना मिलाजुला साबित होगा। माह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से बेहद सावधान रहना होगा। अपनी योजनाओं को पूरा करने से पहले किसी के साथ साझा न करें, अन्यथा आपके विरोधी इसमें बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में आपको चाहें या न चाहें, लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें। माह के मध्य में कार्यस्थल पर अपनों की उपेक्षा आपके मन को ठेस पहुंचा सकती है। इस दौरान दूसरों की राय को महत्व न देकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना उचित रहेगा। अगर आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं तो इस अवधि में पैसों के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें और किसी भी बड़ी योजना में निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ या शुभचिंतक से सलाह लेना न भूलें। महीने के उत्तरार्ध में चोट लगने की आशंका है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं और अपना सामान ठीक से रखें, अन्यथा सामान खो सकता है। यदि आप कोई भूमि या भवन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो कागजी कार्रवाई पूरी तरह से कर लें और सोच-विचारकर ही किसी स्थान पर हस्ताक्षर करें, अन्यथा बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में सोच-समझकर आगे बढ़ें और इससे जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय अपने और अपनों के हित को ध्यान में रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

कुंभ अप्रैल मासिक राशिफल : वरिष्ठ आपके काम की तारीफ करेंगे

अप्रैल महीने की शुरुआत में कुंभ राशि वालों को किसी खास काम में किए गए प्रयासों में पूरी सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठ आपके काम की तारीफ भी करेंगे, लेकिन इस दौरान आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा। अहंकार या भावनाओं में बहकर ऐसी कोई जिम्मेदारी न लें, जिससे भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़े। इस अवधि में अपनी क्षमता से अधिक किसी से कोई वादा न करें। व्यापारियों को बाजार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी छोटी सी गलती आपके लिए मुसीबत बन सकती है। ऐसे में इस दौरान कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा या आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचे। माह के उत्तरार्ध में लोगों की छोटी-छोटी बातों को तूल न दें। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। अपनी लव लाइफ को दुनिया के साथ साझा करने से बचें, अन्यथा यह किसी का ध्यान खींच सकता है। इस महीने आपकी प्रेम कहानी में किसी तीसरे शख्स की एंट्री से आपकी उलझनें बढ़ सकती हैं। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

मीन अप्रैल मासिक राशिफल : दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी

अप्रैल माह में मीन राशि वालों को आज के काम को कल पर टालने की आदत से छुटकारा पाना होगा, अन्यथा मिली हुई सफलता भी हाथ से निकल जाएगी। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने से ही आपके काम समय पर पूरे होंगे। ऐसे में आपको अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा और अनावश्यक विकर्षणों से दूर रहना होगा। अगर आप अपना खुद का बिजनस शुरू कर रहे हैं तो ऐसी जगह पैसा निवेश ना करें, जहां जोखिम होने की आशंका हो। राजनीति में कोई पद या विशेष जिम्मेदारी मिलने का इंतजार बढ़ सकता है। महीने के उत्तरार्ध में आपको अपने धन का प्रबंधन ठीक से करने की आवश्यकता होगी। अपनी जेब से ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा बाद में आपको उधार का सहारा लेना पड़ सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार कर रहे हैं तो पैसों से जुड़े मामलों में बहुत सावधान रहें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने की गलती न करें। इस अवधि में आपको सट्टेबाजी, शेयर आदि से दूर रहना चाहिए, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। यदि आप पहले से ही किसी लव लाइफ में हैं तो आपको अपने लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

~ ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

(नोट: यह वैदिक ज्योतिषीय फलकथन आपकी चन्द्र राशि या जन्म राशि पर आधारित है।)

Check Also

Pisces Horoscope - मीन राशि

Pisces Weekly Horoscope April 2024: Astrology Anupam Kapil

Pisces Weekly Horoscope April 2024: Pisces is the last sign of the zodiac, which has …

Leave a Reply