Yoga Quotes in Hindi योग पर अनमोल विचार

योग पर अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए

योग पर अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए: योग भारत की प्राचीन संस्कृति का गोरवमयी हिस्सा है जिसकी वजह से भारत सदियों तक विश्व गुरु रहा है। योग एक ऐसी सुलभ एवं प्राकृतिक पद्धति है जिससे स्वस्थ मन एवं शरीर के साथ अनेक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं। जिस योग को स्वामी रामदेव जी महाराज ने गुफाओं और कंदराओं से निकालकर आम जन तक पहुँचाया था उसी योग को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक कदम आगे बढाकर विश्व पटल पर स्थापित कर दिया है।

योग पर अनमोल विचार

योग पर अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए

  • एक फोटोग्राफर लोगों से उसके लिए पोज दिलवाता है। एक योग प्रशिक्षक लोगों से खुद के लिए पोज दिलवाता है। ~ टी गिलेमेट्स
  • आप योग नहीं कर सकते। योग आपकी प्राकृतिक अवस्था है। आप जो कर सकते हैं वो है योग व्यायाम, जो ये उजागर कर सकता है कि आप कहाँ अपनी प्राकृतिक अवस्था का विरोध कर रहे हैं। ~ शेरोन गैनन
  • जब सांसें विचलित होती हैं तो मन भी अस्थिर हो जाता है। लेकिन जब सांसें शांत हो जाती हैं, तो मन भी स्थिर हो जाता है, और योगी दीर्घायु हो जाता है। इसलिए हमें श्वास पर नियंत्रण करना सीखना चाहिए। ~ हठयोग प्रदीपिका
  • बाहर क्या जाता है उसे आप हमेशा कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। लेकिन अंदर क्या जाता है उसे आप हमेशा कंट्रोल कर सकते हैं। ~ श्री योग
  • जब तक आपने अभ्यास नहीं किया है, सिद्धांत बेकार है। अभ्यास करने के बाद, सिद्धांत ज़ाहिर है। ~ डेविड विलियम्स
  • योग करने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण उपकरण जो आपको चाहिए होंगे वो हैं आपका शरीर और आपका मन। ~ रॉडने यी
  • योग के पास उन मेन्टल पैटर्न्स को शार्ट सर्किट करने के बड़े शातिर और चालाक तरीके हैं जो चिंता पैदा करते हैं। ~ बैक्सटर बेल
  • योग हमें उन चीजों को ठीक करना सीखता है जिसे सहा नहीं जा सकता और उन चीजों को सहना सीखता है जिन्हे ठीक नहीं किया जा सकता। ~ बी के एस आयंगर
  • जब आप सांस लेते हैं, आप भगवान से शक्ति ले रहे होते हैं। जब आप सांस छोड़ते हैं तो ये उस सेवा को दर्शाता है जो आप दुनिया को दे रहे हैं। ~ बी के एस आयंगर
  • योग वह प्रकश है जो एक बार जला दिया जाए तो कभी कम नहीं होता। जितना अच्छा आप अभ्यास करेंगे, लौ उतनी ही उज्जवल होगी। ~ बी के एस आयंगर
  • योग का आसन, जाने के लिए एक अच्छी जगह है जब टॉक थेरेपी और एंटीडेप्रेसेन्ट्स पर्याप्त न हों। ~ एमी वेंट्रौब
  • योग यौवन का फव्वारा है। आप उतने ही नौजवान हैं जितनी आपके रीढ़ की हड्डी लचीली है। ~ बॉब हार्पर
  • ध्यान से ज्ञान आता है; ध्यान की कमी अज्ञानता लाती है। अच्छी तरह जानो कि क्या तुम्हे आगे ले जाता है और क्या तुम्हे रोके रखता है, और उस पथ को चुनो जो ज्ञान की ओर ले जाता है। ~ बुद्ध
  • योग हर उस व्यक्ति के लिए संभव है जो वास्तव में इसे चाहता है। योग सार्वभौमिक है… लेकिन योग को सांसारिक लाभ हेतु एक व्यवसायिक दृष्टिकोण से ना अपनाएं। ~ श्री कृष्ण पट्टाभि जॉइस
  • योग 99% अभ्यास और 1% सिद्धांत है। ~ श्री कृष्ण पट्टाभि जॉइस
  • मेरे लिए, योग सिर्फ एक कसरत नहीं है – यह अपने आप पर काम करने के बारे में है। ~ मैरी ग्लोवर
  • धन्य हैं वे लचीले लोग, क्योंकि उनके आकार को नहीं बिगड़ना पड़ेगा। ~ अज्ञात
  • जब पुछा गया उसे अपने जन्मदिन पर क्या उपहार चाहिए, योगी बोला: मुझे किसी उपहार की नहीं बस आपके उपस्थिति की कामना है। ~ अज्ञात
  • जो कोई भी अभ्यास करता है वह योग में सफलता पा सकता है लेकिन वो नहीं जो आलसी है। केवल निरंतर अभ्यास ही सफलता का रहस्य है। ~ स्वात्मरामा
  • योग मन को स्थिर करने की क्रिया है। ~ पतंजलि
  • आप कौन हैं इस बारे में उत्सुक होने के लिए योग एक सही अवसर है। ~ जेसन क्रैंडल
  • योग विश्राम में उत्साह है। दिनचर्या में स्वतंत्रता। आत्म नियंत्रण के माध्यम से विश्वास। भीतर ऊर्जा और बाहर ऊर्जा । ~ यम्बर डेलेक्टो
  • योग स्वीकार करता है। योग प्रदान करता है। ~ एप्रिल वैली
  • कर्म योग वास्तव में एक सर्वोच्च रहस्य है। ~ भगवद गीता
  • ध्यान से परे ‘अब’ का अनुभव है। ~ रयान पैरेंटी
  • ध्यान का बीज बोएं और मन की शांति का फल पाएं। ~ अज्ञात
  • ध्यान और एकाग्रता शांतिपूर्ण जीवन जीने के मार्ग हैं। ~ अज्ञात

Check Also

Hanuman Jayanti Quotes in English

Hanuman Jayanti Quotes For Hindu Devotees, Students & Children

Hanuman Jayanti Quotes For Students: Hanuman Jayanti or Hanumath Jayanti is celebrated to commemorate the birth …