Mark Twain Quotes in Hindi मार्क ट्वेन के अनमोल विचार

Mark Twain Quotes in Hindi मार्क ट्वेन के अनमोल विचार

  • आइये ऐसे जियें कि जब हम मरने वाले हों तो क्रिया-करम का व्यवसाय करने वाले भी अफ़सोस करें।
  • इंसान ही एक ऐसा प्राणी है जो शर्मिंदा होता है – या जिसे जरूरत पड़ती है।
  • समृद्धि, सिद्धांत का सबसे बड़ा रक्षक है।
  • खुद को खुश करने का सबसे अच्चा तरीका है किसी और को खुश करने की कोशिश करना।
  • पैसे की कमी सभी समस्याओं की जड़ है।
  • चीजों को जितना ज्यादा वर्जित किया जाता है वो उतना ही लोकप्रिय हो जाती हैं।
  • जितना अधिक आप समझाते हैं, उतना अधिक मुझे नहीं समझ आता।
  • सही शब्द प्रभावी हो सकता है, पर कभी भी कोई शब्द इतना प्रभावी नहीं हुआ है जितना कि सही समय पर दिया गया एक विराम।
  • मूलतः दो तरह के लोग होते हैं। वो जो चीजें हासिल करते हैं और वो जो चीजें हासिल करने का दावा करते हैं। पहले समूह में भीड़ कम होती है।
  • झूठ होते हैं, बहुत बड़े झूठ होते हैं और फिर आंकड़े होते हैं।
  • पुरस्कार लेने से मना करने; और अधिक शोर के साथ पुरस्कार लेने का तरीका है।
  • जब संदेह में हों तो सच बोल दें।
  • जब भी आप खुद को बहुमत की तरफ पाएं तो समझ जाइये कि अब रुक कर सोचने का समय है।
  • ऐसा क्यों होता कि हम किसी के पैदा होने पर खुश होते हैं और मरने पर दुखी – क्योंकि हम खुद वो व्यक्ति नहीं होते हैं।

Check Also

BINU DANCE OF BAHAG BIHU

Bohag Bihu Festival Information: Assam Festival Rongali Bihu

Bohag Bihu Festival Information: The Rongali Bihu is the most important among all the three …