चायनीज फिलॉसफर लाओत्से के अनमोल विचार Lao Tzu Quotes in Hindi

चायनीज फिलॉसफर लाओत्से के अनमोल विचार Lao Tzu Quotes in Hindi

  • पानी की तुलना में कुछ भी अधिक नरम या लचीला नहीं है, फिर भी कोई इसे रोक नहीं सकता।
  • सादगी दिखाओ, सरलता को अपनाओ, स्वार्थ को कम करो, कुछ ही इच्छाएं रखो।
  • वो जो अधिक भरोसा नहीं करता, उस पर भी भरोसा नहीं किया जाएगा।
  • वो जो जानता है, बोलता नहीं। वो जो बोलता है जानता नहीं।
  • प्रकृति जल्दबाजी नहीं करती, फिर भी सारी चीजें पूरी हो जाती हैं।
  • जिनके पास ज्ञान है वो भविष्यवाणी नहीं करते।  जो भविष्यवाणी करते हैं, उनके पास ज्ञान नहीं है।
  • चीजों को संभालने में अक्सर लोग सफल होते-होते असफल हो जाते हैं। यदि कोई अंत में उतना ही सजग रहे जितना कि वो आरम्भ में था तो कोई असफल न हो।
  • महान कार्य छोटे -छोटे कार्यों से बने होते हैं।
  • जब कोई राष्ट्र संघर्ष से भर जाता है, तो देशभक्त पनपते हैं।
  • प्रकृति में मानव ह्रदय नहीं है।
  • वो जो संतुष्ट है धनवान है।
  • अगर तुम्हे चाहिए, तो पहले दो; यही बुद्धिमानी की शुरुआत है।
  • बुरा नेता वो है जिससे लोग घृणा करते हैं। अच्छा नेता वो है जिसकी लोग इज़्ज़त करते हैं। महान नेता वो है जब लोग कहते हैं , “ये हमने खुद किया”।
  • प्रमुख बनो पर कभी स्वामी नहीं बनो।
  • ये समझ लेना कि आप नहीं समझ रहे हैं गुण है; ये नहीं समझ पाना कि आप नहीं समझ रहे हैं दोष है।
  • दुनिया की सबसे कोमल चीज दुनिया की सबसे कठोर चीज को जीत लेती है।
  • एक महान देश को ऐसे शाषित करो जैसे की छोटी मछली पकाई जाती है। ज्यादा मत पका दो।
  • हिंसा, यहाँ तक की अच्छी नियत से भी की गयी हिंसा, खुद पर पलटवार करती है।
  • कोई बहते हुए पानी में अपनी परछाई नहीं देख सकता। केवल वो जो आतंरिक शांति अनुभव करते हैं इसे दूसरों को दे सकते हैं।
  • बीज में चीजों को देख लेना, यही जीनियस होना है।
  • एक चलती हुई चींटी एक ऊँघ रहे बैल से अधिक काम करती है।
  • वो जो अपनी ही बात पर बहुत जोर देता है, उसे काम ही लोग समर्थन में मिलते हैं।
  • वो जो बहुत बोलता है जल्द ही थक जाता है।
  • अपने कटोरे को ऊपर तक भरते जाओ और वो छलक जाएगा। अपने चाकू को लगातार तेज करते जाओ और वो कुंद हो जायेगा।
  • इंसान कैसे इंसानो की मौत पर जीत और ख़ुशी का जश्न मना सकता है?
  • लोगों को लीड करना है तो उनके पीछे चलो।

Check Also

BINU DANCE OF BAHAG BIHU

Bohag Bihu Festival Information: Assam Festival Rongali Bihu

Bohag Bihu Festival Information: The Rongali Bihu is the most important among all the three …