बच्चों पर कुछ अनमोल विचार

बच्चों पर अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए

हर व्यक्ति का बचपन सबसे खूबसूरत होता हैं। बचपन की यादें हमेशा चेहरे पर मुस्कान ही लाती हैं। कई लोग सोचते हैं कि काश हम फिर से बचपन में जा सकते। बचपन के बारें में जितना भी कह जाए उतना ही कम हैं। इस पोस्ट में बचपन पर अनमोल विचार (Bachpan Quotes in Hindi) दिए हुए हैं। इनको जरूर पढ़े।

बच्चों पर अनमोल विचार

  • जब हम अपने बच्चों को जीवन के बारे में सब कुछ बताने की कोशिश कर रहे होते हैं तब हमारे बच्चे हमें बता देते हैं कि जीवन असल में है क्या।
    ~ एंजेला स्विंड
  • मेरी शादी होने से पहले, बच्चों कि परवरिश करने से सम्बंधित मेरे 6 सिद्धांत थे; अब मेरे 6 बच्चे हैं और कोई सिद्धांत नहीं है।
    ~ जॉन विल्मोट
  • बच्चें को थोड़ा सा प्यार दीजिये और बदले में सब कुछ पा लीजिये।
    ~ जॉन रस्किन
  • बच्चों को उपदेशों (आलोचकों) से अधिक आदर्शों की जरूरत होती हैं।
    ~ जोजफ जुबेर
  • बच्चों का न भूत होता है न भविष्य। वे आज (वर्तमान) का आनन्द लूटते हैं जो हममें से बहुत कम लोग करते हैं।
    ~ लॉ ब्रूयार
  • आत्मा बच्चों के साथ रहने पर स्वस्थ होती है।
    ~ अंग्रेजी कहावत
  • बच्चे का सम्मान करें जरूरत से ज्यादा। उसके माता या पिता नहीं बनें। उसके एकांत जीवन में खलल न डालें।
    ~ राल्फ वाल्डो एमर्सन
  • बच्चों के आंसू कड़वे होते हैं: उन्हें मीठा करिये।
    बच्चों की जिज्ञासा गहरी होती है: उसे शांत करिये।
    बच्चों का दुःख तीव्र होता है: इसे उससे ले लें।
    बच्चों का दिल कोमल होता है: इसे कठोर ना बनाएं।
    ~ पामेला ग्लेंकनेर
  • ये कितना अद्भुत है कि बच्चे कितनी जल्दी कार चलाना सीख लेते हैं, पर उन्हें लॉनमूवर, स्नो-ब्लोअर, या वैक्यूम क्लीनर समझ नहीं आता।
    ~ बेन बरगौर
  • किसी ने भी अभी तक पूरी तरह से बच्चे की आत्मा में छुपे सहानुभूति, दया और उदारता के खजाने को नहीं जाना है। वास्तविक शिक्षा का प्रयास उस खजाने को खोलना होना चाहिए।
    ~ एम्मा गोल्डमैन
  • बच्चे हमारे सबसे मूल्यवान प्राकृतिक संसाधन हैं।
    ~ हर्बर्ट हूवर
  • बच्चों अच्छा बनाने का सबसे बढ़िया तरीका उन्हें खुश करना है।
    ~ ऑस्कर वाइल्ड
  • हम अपनी इच्छा अनुसार अपने बच्चों को नहीं बना सकते, हमें उन्हें उसी रूप में स्वीकारना और प्रेम करना होगा जिस रूप में भगवन ने उन्हें हमें दिया है।
    ~ जोहान वोल्फगैंग वॉन गेटे
  • जब तक छोटे बच्चों को कष्ट सहने दिया जाएगा, तब तक इस दुनिया में सच्चा प्रेम नहीं हो सकता।
    ~ इसाडोरा डंकन
  • यदि हम स्थायी शांति स्थापित करना चाहते हैं तो हमें बच्चों के साथ शुरुआत करनी होगी।
    ~ महात्मा गांधी
  • एक गलत शिक्षित बच्चा एक गँवा दिया गया बच्चा है।
    ~ जॉन ऍफ़ कैनेडी
  • एक फटा जैकेट जल्द ही बन जाता है; लेकिन कठोर शब्द बच्चे के हृदय को छलनी कर देते हैं।
    ~ हेनरी वड्सवर्थ लोंग्फेल्लो
  • इससे पहले की आप बच्चे को मारें निश्चित हो जाइए कि आप उस अपराध का कारण नहीं हैं।
    ~ ऑस्टिन ओ’मैली
  • बच्चों के द्वारा नापसंद किये जाने से बेहतर है बड़ों के बीच से निकाल दिया जाना।
    ~ रिचर्ड एच डैना
  • यह नियम बना लीजिये; कभी किसी बच्चे को वो किताब नहीं दीजिये जो आप खुद नहीं पढेंगे।
    ~ जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
  • बच्चों को ये सिखाना चाहिए कि कैसे सोचें, ना कि क्या सोचें।
    ~ मार्गरेट मीड
  • एक बच्चा भगवान की राय है कि दुनिया चलती रहनी चाहिए।
    ~ कार्ल सैंडबर्ग
  • अपने बच्चों की ज़िन्दगी आसान बना कर उन्हें अक्षम नहीं बनाइये।
    ~ रॉबर्ट ए हेनलीन
  • बच्चे चमत्कार देखते हैं क्योंकि वे इसके लिए उत्सुक रहते हैं।
    ~ क्रिस्टोफर मूर
  • यदि आप अपने बच्चों को बुद्धिमान बनाना चाहते हैं तो उन्हें परियों की कहानिया सुनाएं। यदि आप उन्हें और भी बुद्धिमान बनाना चाहते हैं तो उन्हें और अधिक परियों की कहानियां सुनाएं।
    ~ अल्बर्ट आइंस्टीन

Check Also

Famous English Quotes on Smoking

Smoking Related Quotes For Students & Childen

Smoking Related Quotes: World No Tobacco Day (WNTD) is observed around the world every year …