Author: Shakeel Badayuni > Shakeel Badayuni was born in Badayun, Uttar Pradesh. His father, Mohammed Jamaal Ahmed Sokhta Qadiri wanted him to have a good career, thus he arranged Arabic, Urdu, Persian, and Hindi tuition for Shakeel at home. His inclination towards poetry was not hereditary like other shayars. One of his distant relatives, Zia-ul-Qadiri Badayuni was a religious shayar. Shakeel was influenced by him and the contemporary environment of Badayun led him to Sher-o-Shayari.
Hindi Poem
इन्साफ़ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्हीं हो कल के
दुनिया के रंज सहना और कुछ न मुँह से कहना सच्चाइयों के बल पे आगे को बढ़ते रहना रख दोगे एक दिन तुम संसार को बदल के इन्साफ़ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्हीं हो कल के
अपने हों या पराए सबके लिये हो न्याय देखो कदम तुम्हारा हरगिज़ न डगमगाए रस्ते बड़े कठिन हैं चलना सम्भल-सम्भल के इन्साफ़ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्हीं हो कल के
इन्सानियत के सर पर इज़्ज़त का ताज रखना तन मन भी भेंट देकर भारत की लाज रखना जीवन नया मिलेगा अंतिम चिता में जल के, इन्साफ़ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्हीं हो कल के
Hindi Song: Insaaf Ki Dagar Pe Movie or Album: Ganga Jamuna Singer(s): Hemant Kumar Music Director: Naushad Lyricist: Shakeel Badayuni