Print | Recommend This Site

Are Ja Re Hat Natkhat

Song 'Are Ja Re Hat Natkhat' from movie 'Navrang'

Hindi Poem

 
 

चि: धागिन धिनक धिन
धागिन धिनक धिन
धागिन धिनक धिन

अटक-अटक झटपट पनघट पर
चटक मटक इक नार नवेली
गोरी गोरी ग्वालन की छोरी चली
चोरी चोरी मुख मोरी मोरी मुसकाये अलबेली
कँकरी गले में मारी कंकरी कन्हैया ने
पकरी बाँह और की अटखेली
भरी पिचकारी मारी
स र र र र र र र र र
भोली पनिहारी बोली

आ: स र र र र र र र र र
( अरे जा रे हट नटखट
ना छू रे मेरा घूँघट
पलट के दूँगी आज तुझे गाली रे ) -२
मुझे समझो न तुम भोली भाली रे

म: स र र र र र र र र र
आया होली का त्योहार
उड़े रंग की बौछार
तू है नार नखरेदार मतवाली रे
आज मीठी लगे है तेरी गाली रे

आ: ओ
हाँ हाँ हाँ

( हो
तक तक ना मार पिचकारी की धार ) -२
कोमल बदन सह सके ना ये मार
तू है अनाड़ी बड़ा ही गँवार
कजरे में तूने अबीर दिया डार
तेरी झकझोरी से बाज़ आयी होरी से
चोर तेरी चोरी निराली रे
मुझे समझो न तुम भोली भाली रे

अरे जा रे हट नटखट
ना छू रे मेरा घूँघट
पलट के दूँगी आज तुझे गाली रे
मुझे समझो न तुम भोली भाली रे

म: ( हो
धरती है लाल आज अम्बर है लाल ) -२
उड़ने दे गोरी गालों का गुलाल
मत लाज का आज घूँघट निकाल
दे दिल की धड़कन पे धिनक धिनक ताल
झाँझ बजे शँख बजे
संग में म्रिदंग बजे
अंग में उमंग खुशियाली रे
आज मीठी लगे है तेरी गाली रे

आ: अरे जा रे हट नटखट
ना छू रे मेरा घूँघट
पलट के दूँगी आज तुझे गाली रे
मुझे समझो न तुम भोली भाली रे

maleको: अर र र र र र
femaleको: अर र र र र र
अरे जा रे हट नटखट
ना छू रे मेरा घूँघट
पलट के दूँगी आज तुझे गाली रे
मुझे समझो न तुम भोली भाली रे

maleको: आया होली का त्योहार
उड़े रंग की बौछार
तू है नार नखरेदार मतवाली रे
आज मीठी लगे है तेरी गाली रे

male femaleको:
अरे जा रे हट नटखट
ना छू रे मेरा घूँघट
पलट के दूँगी आज तुझे गाली रे
मुझे समझो न तुम भोली भाली रे

• Movie: Navrang
• Singer(s): Chorus, Asha Bhonsle, C Ramchandra, Mahendra
• Music Director: C Ramchandra
• Lyricist: Bharat Vyas
• Actors/Actresses: Mahipal, Sandhya
• Year/Decade: 1959, 1950s

 

Holi Song Are Ja Re Hat Natkhat, Hindi Lyrics of Holi Songs, Navrang Movie Songs, List of Bollywood Holi Songs, Asha Bhonsle, C Ramchandra, Mahendra, C Ramchandra, Bharat Vyas, Mahipal, Sandhya