Ashok Anjum

अशोक अंजुम, जन्म– 15 दिसम्बर 1966, दवथला, अलीगढ़, उत्तरप्रदेश। अशोक अंजुम साहित्य जगत के बहुचर्चित व्यक्तित्वों में से एक हैं। हिन्दी की साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं के लगभग हर दूसरे-तीसरे अंक में उनकी उपस्थिति देखी जा सकती है। साहित्यिक मंचों के साथ-साथ रंगमंच के क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भागेदारी है। उनकी अब तक - ‘मेरी प्रिय ग़ज़लें’, ‘मुस्कानें हैं ऊपर-ऊपर’, ‘अशोक अंजुम की प्रतिनिधि ग़ज़लें’, ‘तुम्हरे लिये ग़ज़ल’, ‘जाल के अन्दर जाल मियां’ (ग़ज़ल संग्रह); एक नदी प्यासी (गीत सग्रह); भानुमति का पिटारा’, ‘ख़ुल्लम ख़ुल्ला’, ‘दुग्गी चौके छ्क्के’, ‘अशोक अंजुम की हास्य-व्यंग्य कविताएं‘ (हास्य-व्यंग्य संग्रह) साहित्यिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। इसके अतिरिक्त पांच ग़ज़ल संग्रह, नौ हास्य-व्यंग्य संग्रह, छ: दोहा संकलन, दो लघुकथा संकलन तथा दो गीत संकलन अंजुम जी के संपादन में प्रकाशित हो चुके हैं। पिछले पन्द्रह वर्षों से ‘प्रयास’ साहित्यिक त्रैमासिकी का संपादन कर रहे हैं। संवेदना प्रकाशन के नाम से अपना प्रकाशन भी चलाते हैं। इस सबमें सबसे बडी बात ये कि ये सब वे एक बहुत छोटी जगह अलीगढ से लगभग पन्द्रह किलोमीटर दूर कासिमपुर नामक छोटे से कस्बे से करते हैं। कासिमपुर दो वज़हों से जाना जाता है-एक-अपने बिज़ली के पावरहाऊस के लिये दो- साहित्यिक पावर हाऊस अशोक अंजुम के लिये। अभी उनका दोहा संग्रह प्रकाशित हुआ है- ‘प्रिया तुम्हारा गांव’।

सयानी बिटिया – हिंदी कविता: बेटियां होती है पराया धन

सयानी बिटिया: बेटियां होती है पराया धन

जबसे हुई सयानी बिटिया भूली राजा-रानी बिटिया बाज़ारों में आते-जाते होती पानी-पानी बिटिया जाना तुझे पराये घर को मत कर यों मनमानी बिटिया किस घर को अपना घर समझे जीवन-भर कब जानी बिटिया चॉकलेट भैया को भाये पाती है गुड़धानी बिटिया सारा जीवन इच्छाओं की देती है कुर्बानी बिटिया चौका, चूल्हा, झाडू, बर्तन भूल गई शैतानी बिटिया हल्दी, बिछूए, कंगल …

Read More »

चल उठ नेता – अशोक अंजुम

चल उठ नेता - अशोक अंजुम

चल उठ नेता तू छेड़ तान! क्या राष्ट्रधर्म? क्या संविधान? तू नये ­नये हथकंडे ला! वश में अपने कुछ गुंडे ला फिर ऊँचे­ ऊँचे झंडे ला! हर एक हाथ में डंडे ला! फिर ले जनता की ओर तान! क्या राष्ट्रधर्म? क्या संविधान? इस शहर में खिलते चेहरे क्यों? आपस में रिश्ते गहरे क्यों? घर­ घर खुशहाली चेहरे क्यों? झूठों पर …

Read More »