Anjaan

अंजान (अंग्रेज़ी: Anjaan ; जन्म- 28 अक्टूबर, 1930, बनारस, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 13 सितम्बर, 1997) भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर थे। इनका वास्तविक नाम 'लालजी पाण्डेय' था। अंजान के लिखे हुए गीत आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। 'खइके पान बनारस वाला', 'ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना' और 'रोते हुए आते हैं सब' जैसे न जाने कितने ही सदाबहार गीत अंजान ने लिखे और प्रसिद्धि की ऊँचाईयों को छुआ। अमिताभ बच्चन पर फ़िल्माये गए उनके गीत काफ़ी लोकप्रियता हासिल करते थे। अंजान के पसंदीदा संगीतकार के तौर पर कल्याणजी-आनंदजी का नाम सबसे ऊपर आता है। इनके संगीत निर्देशन में अंजान के गीतों को नई पहचान मिली थी। अंजान साहब के पुत्र समीर भी पिता के समान ही प्रसिद्ध गीतकार हैं।

दे दे प्यार दे प्यार दे: अनजान

Amitabh Bachchan - Kishor Kumar

हम बन्दे है प्यार के मागे सबकी खैर अपनी सबसे दोस्ती नही किसीसे बैर दे दे प्यार दे, दे दे प्यार दे प्यार दे प्यार दे रे हमे प्यार दे… दुनिया वाले कुछ भी समझे हम है प्रेम दीवाने जहा भी जाए तुझे पुकारेगा के प्रेम तराने दे दे प्यार दे… आने को तो रोज़ ही आते सूरज चांद सितारे …

Read More »

तेरे जैसा यार कहाँ – कहाँ ऐसा याराना: अंजान

Best Bollywood Song on Friendship तेरे जैसा यार कहाँ - कहाँ ऐसा याराना

तेरे जैसा यार कहाँ, कहाँ ऐसा याराना, याद करेगी दुनिया, तेरा मेरा अफसाना… मेरी ज़िन्दगी सवारी, मुझको गले लगाके, बैठा दिया फलक पे, मुझे खात से उठाके… यारा तेरी यारी को मैने तो खुदा मन याद करेगी दुनिया तेरा मेरा अफसाना मेरे दिल की यह दुआ है कभी दूर तू न जाए तेरे बिना हो जीना वोह दिन कभी न …

Read More »